बजोली-होली- लाहल ट्रांसमिशन लाइन की लीलो लाइन में 21 दिसंबर से शुरू होगा उच्च क्षमता का विद्युत प्रवाह 

by
एएम नाथ। चंबा :   वरिष्ठ परियोजना प्रबंधक एचपीपीटीसीएल लाहल इं.राजसिंह ने बताया कि  220 के० वी० डबल सर्किट ट्रांसमिशन लाइन बजोली-होली-लाहल की लीलो लाइन के टावर नंबर 06 से 220/66 के०वी० जीआईएस उपकेंद्र हीलिंग-डल्ली तक  0.746 कि.मी. लंबी ट्रांसमिशन लाइन का निर्माण कार्य पूर्ण होने के पश्चात 21 दिसंबर  (शनिवार) को सुबह 11 बजे से 220 के०वी० की उच्च क्षमता का विद्युत् प्रवाह शुरू कर दिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि यह हाई वोल्टेज विद्युत् ट्रांसमिशन लाइन डल्ली गाँव के भद्रोली के समीप से होती हुई 220/66 के०वी० के जीआईएस उपकेंद्र हीलिंग-डल्ली पहुंचती है।
किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचाव को लेकर उन्होंने जनसाधारण से आग्रह किया है कि  इस ट्रांसमिशन लाइन व इसके टावरों के नजदीक न जाएं और न ही इसे छूने की कोशिश करें  तथा  पालतू जानवरों को भी इस लाइन के नजदीक न जाने दें।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

शाहपुर के 45 मील में भयानक सड़क हादसा: कार के साथ टकराई बाइक, दो युवक घायल, एक की हालत गंभीर

एएम नाथ। धर्मशाला : मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर आज दोपहर को एक भयानक हादसा पेश आया है। जहां पर एक तेज रफ्तार बाइक कार से जाकर टकरा गई। जिसमें की बाइक सवार दोनों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला स्तरीय जन शिकायत निवारण कमेटी की बैठक 13 को -एडीसी महेंद्र पाल गुर्जर

रोहित जसवाल।  ऊना, 10 दिसम्बर। जिला स्तरीय जन शिकायत निवारण कमेटी की बैठक 13 दिसंबर को दोपहर 2 बजे जिला परिषद हॉल ऊना में होनी निश्चित हुई है। यह जानकारी देते हुए एडीसी ऊना...
हिमाचल प्रदेश

सगाई टूटने के बाद जहरीला पदार्थ खाने से युवक की मौत : बेहोशी की हालत में पीजीआई चंडीगढ़ पहुंचाया , 4 दिन बाद मौत

सोलन: बद्दी के गुल्लरवाला के रहने वाले युवक की सगाई टूटने के बाद जहरीला पदार्थ खाने के बाद मौत हो गई। मृतक के पिता ने आरोप लगाया कि उसकी सगाई टूटने के बाद वह...
article-image
हिमाचल प्रदेश

थाना कलां में चार दिवसीय कैच द रेन जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ

ऊना : ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, कृषि, मत्स्य, कृषि व पशु पालन विभाग मंत्री वीरेंद्र कंवर ने थाना कलां में आज कैच द रेन अभियान के तहत चार दिवसीय जागरूकता शिविर का शुभारंभ...
Translate »
error: Content is protected !!