सहायक आयुक्त पीपी सिंह  ने ऐतिहासिक चौगान में जारी रखरखाव कार्यों का किया निरीक्षण 

by
एएम नाथ। चंबा :  सहायक आयुक्त पीपी सिंह  ने आज चंबा के ऐतिहासिक चौगान में जारी रखरखाव कार्यों का निरीक्षण  कर संबंधित कर्मियों को आवश्यक दिशा- निर्देश दिए। इस दौरान ज़िला पर्यटन विकास अधिकारी राजीव मिश्रा,ज़िला भाषा अधिकारी तुकेश शर्मा, ज़िला नाजर प्रवीण मेहता, कनिष्ठ अभियंता नगर परिषद नीतिका ठाकुर, ज़िला हॉकी एसोसिएशन से  सचिव मुकेश बेदी, उपाध्यक्ष जयराज भी उनके साथ उपस्थित रहे।
सहायक आयुक्त  एवं उनके साथ आए अधिकारियों ने  जारी रखरखाव कार्यों के तहत ऐतिहासिक चौगान में अंकुरण के लिए  लगाई जा रही दुर्वा घास से संबंधित कार्यों का निरीक्षण किया।
सहायक आयुक्त ने बताया कि हर वर्ष सर्दियों के दौरान  चंबा के ऐतिहासिक चौगान में दुर्वा घास  के अंकुरण के लिए सभी प्रकार की गतिविधियों का आयोजन प्रतिबंधित  रखा जाता है ताकि  रखरखाव से संबंधित कार्यों  का निष्पादन बेहतर तरीके से किया जा सके।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

एचआरटीसी ऊना डिवीजन में आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू, 190 ड्राइवर और कंडक्टर होंगे प्रशिक्षित

रोहित जसवाल।  ऊना, 14 मई। हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) ऊना डिवीजन के ड्राइवरों एवं कंडक्टरों के लिए आपदा जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ बुधवार को एचआरटीसी कार्यशाला रामपुर में किया गया। यह...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

खुरालगढ़ में बस दुर्घटना में एक महिला की मौत, 3 घायल

गढ़शंकर, 1 दिसंबर : गढ़शंकर के बीत इलाके में तपस्थान श्री खुरालगड़ में दर्शन करने आये श्रद्धालुओं से भरी बस बेकाबू होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में 60 वर्षीय महिला की मौत हो...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अनुराग ठाकुर के मंत्री ना बनने के पीछे चर्चा : हमीरपुर से अनुराग ठाकुर जीतने के बावजूद सुजानपुर, कुटलैहड़ और गगरेट विधानसभा उपचुनाव में भाजपा की हार

एएम नाथ। शिमला : हमीरपुर से पांचवी बार सांसद चुने जाने के बाद इस बार अनुराग ठाकुर को केंद्रीय मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिली। हिमाचल कोटे से अनुराग की जगह जगत प्रकाश नड्डा को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ऑटोमेटिक इम्यूनोऐसे एनालाइजर मशीन का DC अपूर्व देवगन ने किया शुभारंभ : कैंसर, हेपेटाइटिस व थायराइड से संबंधित टेस्ट की मिलेगी सुविधा

रेड क्रॉस सोसायटी में कम दरों पर उपलब्ध करवाए जाते हैं विभिन्न प्रकार के टेस्ट एएम नाथ।  चंबा, 19 जनवरी उपायुक्त एवं अध्यक्ष जिला रेड क्रॉस सोसायटी अपूर्व देवगन ने वीरवार को रेड क्रॉस...
Translate »
error: Content is protected !!