सेंट्रल जेल होशियारपुर काजिला एवं सत्र न्यायाधीश दिलबाग सिंह जोहल ने किया दौरा

by

होशियारपुर, 28 नवंबर :
जिला एवं सत्र न्यायाधीश-कम-चेयरमैन जिला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी होशियारपुर दिलबाग सिंह जोहल ने आज सेंट्रल जेल होशियारपुर का दौरा किया। इस मौके पर सी. जे. एम-कम-सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी अपराजिता जोशी भी उनके साथ थीं। इस दौरान उन्होंने जेल में कैदियों और बंदियों की समस्याएं सुनीं और उनके स्वास्थ्य के बारे में भी जानकारी ली। इसके साथ ही उन्होंने जेल की रसोई में भोजन का भी जायजा लिया। उन्होंने जेल अधीक्षक को जेल में बंदियों के मामलों में नि:शुल्क कानूनी सहायता उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। इस मौके पर जेल सुपरिंटेंडेंट जोगिंदर पाल, डिप्टी सुपरिंटेंडेंट अमृतपाल के अलावा लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम होशियारपुर के पवन कुमार व अन्य उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

All‑India Adi Dharma delegation

Hoshiarpur/ Daljeet Ajnoha/May 16 : A delegation of the All‑India Adi Dharma (registered) led by national president Sant Satvinder Heera met Punjab SC Commission chairman Jasvir Singh Gadhi to raise concerns over deteriorating roads,...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

लोगों को सुरक्षित निकाल रही यह खास गाड़ी : बाढ़ग्रस्त इलाकों में सेना कर रही इस्तेमाल

चंडीगढ़ : देश के कई राज्यों में बाढ़ के हालात हैं और जनजीवन काफी प्रभावित हो गया है। पंजाब के अमृतसर ने बाढ़ ने बुरा हाल कर रखा है। ऐसे में वहां भारतीय सेना...
article-image
पंजाब

युवती से जबरन बनाए सबंध और बना ली वीडियो : वीडियो वायरल करने की धमकी देकर युवती की कई बार बनाए शारीरिक संबंध

पटियाला। आपत्तिजनक फोटो व वीडियो वायरल करने की धमकी देकर युवती के साथ जबरन बार-बार शारीरिक संबंध बनाने का मामला सामने आया है। थाना पातड़ां पुलिस ने मामले में पीडिता की शिकायत पर आरोपी...
Translate »
error: Content is protected !!