सेक्टर-46 सी के प्रतिनिधिमंडल ने डीएसपी गुरजीत कौर व एसएचओ शादीलाल से की मुलाकात, सुरक्षा व जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

by

पुनीत महाजन l  चंडीगढ़, 7 जून : सेक्टर-46 सी के निवासियों की समस्याओं और क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर रेजिडेंट वेलफेयर कमेटी (आरडब्ल्यूसी) सेक्टर-46 सी के अध्यक्ष नरेंद्र भाटिया और मुख्य संरक्षक जतिंदर भाटिया के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने डीएसपी गुरजीत कौर तथा थाना सेक्टर-34 के एसएचओ शादी लाल से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान क्षेत्रवासियों की ओर से दोनों अधिकारियों को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया।
बैठक के दौरान सेक्टर-46 सी में कानून-व्यवस्था, ट्रैफिक प्रबंधन, महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा, सार्वजनिक स्थानों पर निगरानी बढ़ाने तथा सामुदायिक सहयोग को मजबूत करने जैसे विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्र के निवासियों की चिंताओं और सुझावों से अधिकारियों को अवगत कराया, वहीं अधिकारियों ने भी सुरक्षा व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया।
आरडब्ल्यूसी पदाधिकारियों ने कहा कि पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय से क्षेत्र में सुरक्षा का माहौल और मजबूत होगा। उन्होंने डीएसपी गुरजीत कौर और एसएचओ शादी लाल की कार्यशैली, जनसहयोग की भावना तथा क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के प्रति उनकी प्रतिबद्धता की सराहना की।
डीएसपी गुरजीत कौर और एसएचओ शादी लाल ने भी निवासियों के सुझावों का स्वागत करते हुए कहा कि पुलिस विभाग नागरिकों की सुरक्षा और सुविधा के लिए हमेशा तत्पर है। उन्होंने लोगों से कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत देने की अपील की।
इस अवसर पर आरडब्ल्यूए सेक्टर-46 सी के प्रधान आर.के. अटवाल, हेमराज शर्मा, ए.एस. अबरॉय, डॉ. सी.के. जयराथ, नरेश राठौर, मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन सेक्टर-46 बी के अध्यक्ष बलविंदर सिंह उत्तम, रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के डिंपल चावला, पवन गुप्ता तथा दलजीत सिंह सोढ़ी सहित अन्य गणमान्य सदस्य भी उपस्थित रहे।
प्रतिनिधिमंडल ने अंत में पुलिस अधिकारियों का समय देने और क्षेत्रवासियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनने के लिए धन्यवाद व्यक्त किया। बैठक सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुई और भविष्य में भी पुलिस-जन संवाद को लगातार जारी रखने पर सहमति बनी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

कत्ल केस को पुलिस ने 24 घंटे में ट्रेस कर 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार : आरोपी चोरी करने गए थे और मूंह दबाकर कर दिया कत्ल

होशियारपुर , 3 अगस्त  : सब डिवीजन गढ़शंकर की पुलिस व सीआईए स्टाफ होशियारपुर की टीमों ने थाना माहिलपुर के गांव खैरड़ रावल बसी में शुक्रवार को अज्ञात लोगों द्वारा 60 वर्षीय हरमेश पाल...
पंजाब

जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी ने मरुस्थलीकरण व सूखे का मुकाबला करने के विषय पर वैबीनार करवाया

होशियारपुर: सी.जे.एम-कम-सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी अपराजिता जोशी की देखरेख व मार्गदर्शन में आज एक वैबीनार आयोजित किया गया। वैबीनार का मुख्य विषय मरुस्थलीकरण व सूखे का मुकाबला करने के लिए विश्व दिवस था...
article-image
दिल्ली , पंजाब

संजीव अरोड़ा ने राज्यसभा की सदस्यता से दिया इस्तीफा

नई दिल्ली, 1 जुलाई :  आम आदमी पार्टी (आप) के नेता संजीव अरोड़ा ने पंजाब की लुधियाना पश्चिम विधानसभा सीट पर हाल में हुए उपचुनाव में जीत हासिल करने के बाद मंगलवार को राज्यसभा...
Translate »
error: Content is protected !!