संजीव अरोड़ा ने राज्यसभा की सदस्यता से दिया इस्तीफा

by

नई दिल्ली, 1 जुलाई :  आम आदमी पार्टी (आप) के नेता संजीव अरोड़ा ने पंजाब की लुधियाना पश्चिम विधानसभा सीट पर हाल में हुए उपचुनाव में जीत हासिल करने के बाद मंगलवार को राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया।

अरोड़ा ने राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ को अपना इस्तीफा सौंपा, जिन्होंने इसे स्वीकार कर लिया है।

पहली बार सांसद बने अरोड़ा 10 अप्रैल 2022 को पंजाब से राज्यसभा के लिए चुने गए थे और उनका कार्यकाल 9 अप्रैल 2028 तक था।

लुधियाना के रहने वाले कारोबारी अरोड़ा ने उपचुनाव में अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी एवं कांग्रेस उम्मीदवार भारत भूषण आशु के खिलाफ 10,000 से अधिक मतों के अंतर से जीत दर्ज की।

अब ‘आप’ के लिए पंजाब में सत्तारूढ़ पार्टी से किसी और को राज्यसभा में नामित करने का रास्ता साफ हो गया है।

‘आप’ प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने इस बात से इनकार किया है कि वह संसद के उच्च सदन की सदस्यता हासिल करने की दौड़ में शामिल हैं। केजरीवाल के राज्यसभा में जाने को लेकर पिछले कुछ समय से अटकलें लगाई जा रही थीं।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

फर्जी गांव कागज पर बना दिया : 55 योजनाएं शुरू कर हड़प लिए 45 लाख रुपये

फ़िरोज़पुर : पंजाब के फ़िरोज़पुर में सरकारी राशि हड़पने कहा एक अनोखा मामला सामने आया है। मामला 2013 का है, जब सूबे में अकाली-बीजेपी की सरकार थी। यहां पर सरकारी अधिकारियों ने कागज पर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

जिगाना पिस्टल है क्या : गाने में सिद्धू ने एक 30 बोर टर्किश मेड जिगाना पिस्टल का जिक्र, सिद्धू की हत्या में भी इसी जिगाना पिस्टल से कुछ हुए थे फायर

चंडीगढ़. दिवंगत पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला का दिवाली के दिन नया गाना वॉच आउट रिलीज होते ही इस गाने ने देखते ही देखते कई लाख व्यूज जुटा लिए हैं।इस गाने में सिद्धू ने एक...
article-image
पंजाब , समाचार

600 बिजली यूनिट बिजली बिल जीरो : अधिसूचना में आई कई शर्ते साहमने

चंड़ीगढ़ : पंजाब सरकार दुारा 300 युनिट प्रति महीना व दो महीने की छे युनिट का बिल जीरो करने के पावरकाम दुारा जारी अधिसूचना के बाद साफ हो गया कि बिजली बिल जीरो के...
article-image
पंजाब

Grand Announcement of Dates for 2100

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/May : 11International President of Juna Akhara, Mahant Prem Giri Ji Maharaj, formally announced today that the 2100-Kundi Ati Rudra Mahayagya will commence on February 26, 2027, in the premises of Shri Siddheshwar...
Translate »
error: Content is protected !!