सेना को ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पिलाया चाय-पानी : 10 साल के बच्चे की पढ़ाई का सारा खर्च अब उठाएगी फौज

by

नई दिल्ली : भारतीय सेना ने घोषणा की कि वह पंजाब के एक गांव में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान सैनिकों को खाद्य पदार्थ और पानी उपलब्ध करवाने वाले 10 वर्षीय बच्चे श्रवण सिंह की पढ़ाई का पूरा खर्च उठाएगी।

श्रवण सिंह ने तारा वाली गांव में तैनात सैनिकों की काफी मदद की थी। श्रवण ने सैनिकों को पानी, बर्फ, चाय, दूध और लस्सी जैसी चीजें पहुंचाईं, जब वे पाकिस्तानी सेना के साथ गोलीबारी में उलझे थे। बच्चे की इस हिम्मत और उत्साह को देखते हुए भारतीय सेना की गोल्डन एरो डिवीजन ने श्रवण की पढ़ाई का खर्च उठाने की बात कही है।

श्रवण को किया गया सम्मानित

शनिवार को फिरोजपुर छावनी में आयोजित एक समारोह में वेस्टर्न कमांड के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ लेफ्टिनेंट जनरल मनोज कुमार कटियार ने श्रवण को सम्मानित भी किया। उन्होंने कहा श्रवण की कहानी देश भर में मौजूद उन “मौन नायकों” की याद दिलाती है, जो मान्यता और समर्थन के हकदार हैं।

फौजी बनना चाहता है श्रवण

फिरोजपुर जिले के ममदोट क्षेत्र में स्थित तारा वाली गांव का रहने वाला श्रवण का सपना बड़े होकर सेना में शामिल होने का है। मई माह में श्रवण ने कहा था, “मैं बड़ा होकर फौजी बनना चाहता हूं। मैं देश की सेवा करना चाहता हूं। उनके पिता ने तब कहा था हमें अपने बेटे पर गर्व है। उन्होंने बताया कि कक्षा 4 में पढ़ने वाला श्रवण बिना किसी के कहे अपनी मर्जी से सैनिकों के लिए राशन लेकर गया था। तारा वाली गांव अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगभग दो किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारतीय सशस्त्र बलों ने 7 मई को तड़के पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में नौ आतंकी ठिकानों पर मिसाइल हमले किए थे। इन ठिकानों में जैश-ए-मोहम्मद का गढ़ बहावलपुर और लश्कर-ए-तैयबा का मुरिदके स्थित अड्डा शामिल था। यह ऑपरेशन 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में शुरू किया गया था, जिसमें 26 लोगों की जान गई थी।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

श्रमिक से 12 घंटे से अधिक काम नहीं करवाया जा सकता : फैक्टरीज एक्ट 1948 के सैक्शन अनुसार काम वाले घंटों की संख्या पहले की तरह 8 घंटे

चंड़ीगढ़ : पंजाब सरकार ने काम के घंटों को लेकर स्पष्टीकरण दिया है। उन्होंने कहा कि कामकाजी दिन के दौरान एक श्रमिक से 12 घंटे से अधिक काम नहीं करवाया जा सकता है। उन्होंने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला चम्बा में 3,99,858 मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग : जिले में 7 मतदाता शतकवीर

भटियात विकास खंड की 109 वर्षीय आशा देवी सर्वाधिक उम्रद्राज मतदाता जिले में 1741 युवा पहली बार करेंगे मतदान एएम नाथ। चम्बा : उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी चम्बा मुकेश रेपसवाल ने बताया कि...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर 75 वर्ष के समारोह में होंगे मुख्यतिथि, 10 अगस्त को गगरेट व कांगड़ में होंगे कार्यक्रम

ऊना, 6 सितंबरः मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर जिला ऊना के गगरेट व हरोली विस क्षेत्र में 10 सितंबर को आयोजित किए जा रहे प्रगतिशील हिमाचल-स्थापना के 75 वर्ष समारोह में मुख्यतिथि होंगे। मुख्यमंत्री 10...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आपदा से निपटने को सशक्त हुई रामपुर विकासखंड की 36 पंचायतें

एएम नाथ।  रामपुर :  पंचायत स्तर पर आपदा प्रबंधन व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से रामपुर विकासखंड की कुल 36 पंचायतों को आपदा प्रबंधन से संबंधित आवश्यक उपकरण वितरित किए गए। यह वितरण...
Translate »
error: Content is protected !!