सेना भर्ती में होगी कोविड दिशा-निर्देशों की अनुपालना, प्रतिभागियों को लानी होगी नेगेटिव रिपोर्ट

by
एडीसी ने भर्ती रैली स्थल का किया निरीक्षण, आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए
ऊना  – इंदिरा गांधी खेल मैदान, ऊना में 17 मार्च से 6 अप्रैल तक चलने वाली सेना भर्ती रैली की व्यवस्थाओं को लेकर आज जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी के कार्यालय में अतिरिक्त उपायुक्त ऊना डॉ. अमित कुमार शर्मा की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस दौरान उन्होंने रैली स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं जांची और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी किए। उन्होंने हिमुडा के अधिकारियों को 14 मार्च तक भर्ती के लिए रैली स्थल पर अनिवार्य रुप से फेंसिंग का कार्य पूर्ण करने को कहा गया।
बैठक में एडीसी डॉ. अमित कुमार शर्मा ने कहा कि भर्ती रैली के दौरान कोविड-19 संक्रमण से बचाव एवं रोकथाम हेतु स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हिदायतों की कड़ाई से अनुपालना सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि रैली के दौरान उम्मीदवारों सहित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्धारित दो गज की दूरी, हाथों की स्वच्छता और मास्क का प्रयोग जैसे मानकों का पालन करना होगा। रैली के दौरान उम्मीदवारों के नजदीकी संपर्क में आने वाले अधिकारियों के लिए सुरक्षा की दृष्टि से पीपीई किट्स के प्रयोग किए जाने बारे भी बैठक में चर्चा की गई।
उन्होंने बताया कि रैली में भाग लेने के लिए आने वाले उम्मीदवारों को अपने साथ कोविड-19 की नेगेटिव रिपोर्ट लानी होगी, जो कि निर्धारित प्रपत्र पर पंजीकृत मैडिकल डॉक्टर द्वारा जारी किया होना चाहिए।
एडीसी ने इंदिरा स्टेडियम के आप-पास व सडक पर यातायात व सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि इसके लिए पुलिस और होमगार्ड के जवानों के साथ-साथ पर्याप्त सीसीटीवी कैमरे भी स्थापित किए जाएंगे। इसके अलावा उन्होंने जलशक्ति, स्वास्थ्य, विद्युत, शिक्षा, परिवहन विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों को भी आवश्यक दिशा निर्देश जारी करते हुए कहा कि सेना भर्ती के समय अभ्यार्थियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने कहा कि स्टेडियम में सेना भर्ती के समय सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए जाएंगे तथा बिजली व पानी की आपूर्ति को सुचारू रूप से चलाने के लिए भी संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। उम्मीदवारों को आने-जाने में किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए उन्होंने एचआरटीसी के अधिकारियों को अन्य जिलों के क्षेत्रीय प्रबंधकों के साथ समन्वय स्थापित कर उचित व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए।
इस अवसर पर एसपी अर्जित सेन, एएसपी विनोद धीमान, एसडीएम ऊना डॉ. निधि पटेल, सहायक आयुक्त डॉ. रेखा कुमारी, आरटीओ रमेश चंद कटोच, सेना भर्ती कार्यालय हमीरपुर के भर्ती निदेशक कर्नल संजीव कुमार, प्रारंभिक शिक्षा उप-निदेशक देवेन्द्र चंदेल, जिला खेल अधिकारी कुलदीप शर्मा, तहसीलदार विजय राय, मेजर डीके व मेजर आदित्य पाल, हिमुडा के एसडीओ विपिन कुमार, एचआरटीसी के ट्रैफिक मैनेजर दर्शन सिंह, एमसी ऊना के जेई राजिन्द्र सैणी सहित अन्य उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया 30 सितंबर को देर शाम पहुंचेंगे सिहुंता

2 से 7 अक्टूबर तक के प्रवास के पश्चात 8 को वापस जाएंगे शिमलाए एम नाथ। चम्बा : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया 30 सितंबर को देर शाम शिमला से सिंहुता पहुंचेंगे। कुलदीप सिंह...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधानसभा अध्यक्ष 7 जुलाई को मानसून तैयारियों की करेंगे समीक्षा : कुलदीप सिंह पठानिया का तीन दिवसीय प्रवास कार्यक्रम जारी

6 जुलाई को छिंज मेला चलमा के होंगे मुख्य अतिथि एएम नाथ। चम्बा :  विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया 6 जुलाई से ज़िला के तीन दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। विधानसभा अध्यक्ष के जारी प्रवास...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

गोलियों की तड़तड़ाहट – ट्रिपल मर्डर, गुरुद्वारे के पास एक ही परिवार के 3 लोगों को मारी गोली

फिरोजपुर : फिरोजपुर जिले में मंगलवार को बदमाशों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने दिनदहाड़े तीन लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी.।हत्या की यह वारदात गुरुद्वारा अकालगढ़ साहिब के पास हुई।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मंडी में 20 से 26 दिसम्बर तक आयोजित होगी भर्ती रैली : अग्निवीर भर्ती रैली के प्रबंधों को लेकर DC अरिंदम चौधरी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित

मंडी, 29 नवम्बर। मंडी में 20 से 26 दिसंबर तक होने वाली सेना की अग्निवीर भर्ती रैली के जरूरी प्रबंधों को सुनिश्चित बनाने के लिए बुधवार को उपायुक्त अरिंदम चौधरी की अध्यक्षता में उपायुक्त...
Translate »
error: Content is protected !!