34 करोड़ बागवानी विकास पर मंडी जिले में खर्च होंगे : एकीकृत बागवानी विकास मिशन के तहत वर्ष 2024-25 के लिए वार्षिक योजना का अनुमोदन

by
मंडी, 15 फरवरी। मंडी जिले में एकीकृत बागवानी विकास मिशन के तहत वर्ष 2024-25 के लिए 34 करोड़ रुपये की वार्षिक योजना का अनुमोदन किया गया है। यह धनराशि जिले में बागवानी गतिविधियों को नई गति देने और बागवानों की आर्थिकी मजबूत करने पर व्यय की जाएगी। अतिरिक्त उपायुक्त रोहित राठौर की अध्यक्षता में जिले में इस मिशन के क्रियान्वयन को लेकर गठित जिला निगरानी समिति की गुरुवार को हुई बैठक में वार्षिक विकास योजना का अनुमोदन किया गया।
इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त ने जिले में बागवानी क्षेत्र के समग्र विकास पर बल दिया। उन्होंने उद्यान विभाग के अधिकारियों को बागवानों को बहुफसलीकरण अपनाने तथा प्रौद्योगिकी संचालित बागवानी के लिए प्रोत्साहित करने को कहा। उन्होंने कहा कि अधिकारी बागवानों को बगीचों में पौधों के मध्य की खाली भूमि का अधिकतम उपयोग को लेकर प्रोत्साहित करें। बगीचे में खाली भूमि पर सब्जियां उगाने तथा बहुविध खेती के मॉडल को अपनाकर उनकी आर्थिकी को मजबूती मिलेगी।
रोहित राठौर ने कहा कि अब समय आधुनिक तकनीक तथा वैज्ञानिक विधियों से खेती का है। ऐसे में बागवानों को इसे लेकर जागरूक तथा प्रशिक्षित करना आवश्यक है।
समग्र बागवानी विकास पर बल
एकीकृत बागवानी विकास मिशन के तहत मंडी जिले में वर्ष 2024-25 के लिए अनुमोदित 34 करोड़ रुपये की वार्षिक योजना में बागवानी विकास के लिए समग्रता से काम किया जाएगा। इसमें विभिन्न अमरूद, आम, लीची, अनार, कीवी इत्यादि फलदार पौधों के उच्च घनत्व पौधरोपण के साथ ही मसालों, मशरूम तथा फूलों की खेती को बढ़ावा देने, सामुदायिक जल संसाधन निर्मित करने, बागवानों को आधुनिक मशीनरी, अनुदान तथा प्रशिक्षण देने, फल प्रसंस्करण यूनिट लगाने में सहायता करने तथा लोगों को बागवानी गतिविधियों को लेकर शिक्षित करने समेत बागवानी विकास के विभिन्न कार्य किए जाएंगे।
बैठक में उद्यान विभाग के मंडी जोन के संयुक्त निदेशक विद्या प्रकाश ने अतिरिक्त उपायुक्त समेत समिति के सभी सदस्यों का स्वागत करते हुए एकीकृत बागवानी विकास मिशन के उद्देश्यों से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि इस मिशन में बागवानी विकास के हर पहलू को कवर किया गया है। इसमें उत्पादन से लेकर बाजार तक सहायता का प्रावधान है।
उपनिदेशक डॉ. संजय कुमार गुप्ता ने एकीकृत बागवानी विकास मिशन के तहत वर्ष 2024-25 की जिले की वार्षिक योजना में सम्मिलित घटकों का विस्तृत ब्योरा दिया।
बैठक में उपस्थित बागवानों ने अपने अनुभव साझा किए तथा विभाग से प्राप्त सहायता के लिए आभार जताया। इस दौरान उद्यान विभाग सहित अन्य विभागों के अधिकारी तथा समिति के नामित सदस्य उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

भव्य तरीके से मनाया गया नगर परिषद कांगड़ा अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष शपथ समारोह…कांगड़ा के लिए करोड़ों रुपए के विकास कार्य जल्द होंगे शुरू : अजय वर्मा

एएम नाथ। शिमला : कांगड़ा। 23 जुलाई,  कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र में लोगों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता से किया जाएगा यह उद्गार हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम के उपाध्यक्ष अजय वर्मा ने नगर परिषद...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चुनाव अवधि के दौरान हथियारों के प्रदर्शन एवं आवागमन पर पूर्ण रूप से रहेगा प्रतिबंध : मुकेश रेपसवाल

ज़िला दंडाधिकारी ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता-2023 के तहत जारी किए आदेश एएम नाथ। चम्बा : जिला दंडाधिकारी चम्बा एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मुकेश रेपसवाल ने नगर निकाय एवं पंचायती राज संस्थाओं के आम...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शिक्षा में गुणात्मक सुधार एवं ढांचागत विकास के लिए प्रदेश सरकार उठा रही सार्थक कदम : कुलदीप सिंह पठानिया

रावमा विद्यालय बलेरा में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह आयोजित विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया बतौर मुख्य अतिथि हुए शामिल 39 लाख रुपए के विभिन्न विकास कार्यों का भी किया लोकार्पण एएम नाथ। चम्बा : ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राज्यपाल ने किया कृषि विश्वविद्यालय के पशु चिकित्सा परिसर का दौरा

पालमपुर : राज्यपाल श्री शिव प्रताप शुक्ल ने आज कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर के अग्रवर्ती बहुआयामी पशु चिकित्सा परिसर का दौरा किया। उन्होंने रेडियोग्राफी यूनिट, अल्ट्रासोनोग्राफी यूनिट सहित अन्य इकाइयों में जाकर विभिन्न गतिविधियो की...
Translate »
error: Content is protected !!