अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव में लगेगी विकासात्मक प्रदर्शनी : एडीएम ने ली स्टॉल आबंटन उपसमिति की बैठक

by
मंडी, 15 फरवरी । मंडी में अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव-2024 के अवसर पर पड्डल मैदान में विभिन्न विभागों की विकासात्मक प्रदर्शनी लगाई जाएगी । प्रदर्शनी को लेकर पड्डल मैदान में विभागों को स्टॉल आबंटित करने के लिए अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी डॉ. मदन कुमार (एडीएम) ने गुरुवार को स्टॉल आबंटन उपसमिति की बैठक ली। जिला परिषद सभागार में हुई इस बैठक में एडीएम ने अधिकारियों को मेले में विभागीय प्रदर्शनी लगाने के संबंध में स्थान की आवश्यकता को लेकर 26 फरवरी तक अवगत कराने के निर्देश दिए ताकि समय रहते स्टॉल आबंटन की उचित व्यवस्था की जा सके।
डॉ. मदन कुमार ने कहा कि मेले में पड्डल में विभागों की विकासात्मक गतिविधियों की प्रदर्शनी के माध्यम से लोगों को सरकार के जनहित के कार्यक्रमों तथा कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी मिलेगी। उन्हें योजनाओं का लाभ प्राप्त करने की प्रक्रिया से भी अवगत कराया जाएगा, जिससे लोगों की मदद होगी।
एडीएम ने निर्देश दिए कि जिन विभागों तथा संगठनों की शिवरात्रि महोत्सव-2023 में आबंटित स्टॉल की अदायगी शेष है, वे जल्द से जल्द बकाया राशि जमा करवाना सुनिश्चित करें। उन्हें पुरानी राशि के भुगतान के बाद ही इस बार महोत्सव में दिए जाएंगे।
उन्होंने बैठक में नगर निगम के अधिकारियों को मेले के दौरान आयोजन स्थल पर साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित कराने को भी कहा। उन्होंने महोत्सव के दौरान निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित बनाए रखने के लिए उचित कदम उठाने को कहा। उन्होंने मेला स्थल पर पानी की उचित निकासी के लिए भी आवश्यक पग उठाने के निर्देश दिए।
बैठक में जिला पंचायत अधिकारी अंचित डोगरा समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मंडी के तिरस्कार का खामियाजा भुगतेगी सुक्खू सरकार : जयराम ठाकुर

हिमाचल नगर निगम चुनाव में खिलेगा कमल एएम नाथ। ​मंडी : छोटी काशी’ के नाम से विख्यात मंडी नगर निगम चुनावों की तपिश के बीच पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने किया राजकीय प्राथमिक पाठशाला पलयूर का निरीक्षण

  शिक्षा में गुणात्मक सुधार के लिए अध्यापकों व एसएमसी को दिए महत्वपूर्ण दिशा निर्देश एएम नाथ। चम्बा : उपायुक्त चम्बा मुकेश रेपसवाल ने 25 फरवरी को राजकीय केंद्रीय प्राथमिक पाठशाला पलयूर का दौरा...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल पर्यटन पर संकट के बादल, कैंसिल हो रहीं बुकिंग्स, टूरिज्म को बड़ा नुकसान

एएम नाथ । शिमला : हिमाचल प्रदेश में लगातार बारिश और प्राकृतिक आपदाओं से जहां जनजीवन अस्त व्यस्त हुआ है, तो वहीं राज्य का पर्यटन उद्योग भी औंधे मुंह गिरा है. हालांकि राज्य के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

थल सेना अग्निवीर भर्ती के लिए ऑनलाइन पंजीकरण 10 तक

रोहित जसवाल।  हमीरपुर 01 अप्रैल। थल सेना में अग्निवीरों की भर्ती हेतु ऑनलाइन पंजीकरण के लिए अब कुछ दिन ही शेष रह गए हैं। थल सेना भर्ती कार्यालय हमीरपुर के निदेशक कर्नल बीएस भंडारी...
Translate »
error: Content is protected !!