चालक को महंगी पड़ी मनमानी : सीएम के काफिले को पास न देने पर हरियाणा रोडवेज की बस का चालान

by
शिमला से चंडीगढ़ की ओर जा रही थी गाड़ी , कंडाघाट के चायल चौक पर पुलिस ने बस को रुकवाकर की कार्रवाई
एएम नाथ। सोलन :
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के काफिले को पास न देना हरियाणा रोडवेज की बस को महंगा पड़ गया। कंडाघाट यातायात पुलिस ने बस का चालान काटा है।
बता दें कि शुक्रवार शाम के समय जब मुख्यमंत्री का काफिला शिमला से चंडीगढ़ की ओर जा रहा था, तो शिमला से चंडीगढ़ की ओर जा रही बस ने काफिले को पास नहीं दिया, जिसकी सूचना काफिले में मौजूद पुलिस विभाग के अधिकारी ने पुलिस थाना कंडाघाट को दी। पुलिस थाना से यह सूचना नगर पंचायत कंडाघाट में तैनात यातायात पुलिस कर्मियों को मिली। जैसे ही हरियाणा रोडवेज की बस नगर पंचायत कंडाघाट के चायल चौक पर पहुंची, तो उसे रुकवा दिया गया और वहीं स्पॉट पर बस का चालान काटा गया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

युवक और महिला के बीच थे प्रेम संबंध, अब दोनों दे दी जान : आशिक के लिए छोड़ दिया था पति

मोगा : मोगा में हैरान कर देने वाली घटना हुई है। यहां एक प्रेमी जोड़े ने जहर निगल कर जान दे दी। हैरानी की बात यह है कि महिला शादीशुदा है। लेकिन उसने आशिक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

निष्ठुर और संवेदनहीन हो गए हैं मुख्यमंत्री सुक्खू : जयराम ठाकुर

चम्बा दौरे पर डलहौजी में किया भाजपा कार्यकर्ताओं से नए सक्रिय सदस्य सम्मेलन में संवाद बोले, हिम केअर कार्ड न चलने पर चम्बा मेडिकल कालेज में युवक को मां के इलाज के लिए बेचनी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव में लगेगी विकासात्मक प्रदर्शनी : एडीएम ने ली स्टॉल आबंटन उपसमिति की बैठक

मंडी, 15 फरवरी । मंडी में अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव-2024 के अवसर पर पड्डल मैदान में विभिन्न विभागों की विकासात्मक प्रदर्शनी लगाई जाएगी । प्रदर्शनी को लेकर पड्डल मैदान में विभागों को स्टॉल आबंटित करने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भारी बारिश और भूस्खलन से राजकीय केंद्र प्राथमिक पाठशाला बाट का भवन पूरी तरह क्षतिग्रस्त

एएम नाथ। चम्बा : राजकीय केंद्र प्राथमिक पाठशाला बाट का भवन हाल ही में हुई भारी बारिश और भूस्खलन के कारण पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। विद्यालय के तीन कमरे, किचन तथा शौचालय...
Translate »
error: Content is protected !!