कब होगे पंचायत चुनाव ? सीएम सुक्खू ने दे दी बड़ी जानकारी

by

एएम नाथ । शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शिमला में पंचायत चुनावों को लेकर सरकार की स्थिति स्पष्ट की है. उन्होंने कहा कि राज्य में पंचायत चुनाव समय पर ही होंगे और सरकार चुनाव आयोग को पूरा सहयोग देगी।

जिससे चुनावों को लेकर चल रही अटकलों पर विराम लग गया है. शिमला में मीडिया के सवाल पर सीएम सुक्खू ने कहा कि चुनाव करवाने की प्रक्रिया चल रही है. चुनाव समय पर करवाए जाएंगे. सीएम ने संगठन को लेकर कहा कि जल्द ही सभी प्रक्रिया को पूरा कर लिया जाएगा।

सीएम ने बताया कि हिमाचल प्रदेश में अभी डिजास्टर एक्ट लगा है. सरकार का दायित्व बनता है सबसे पहले आपदा प्रभावित परिवारों तक राहत पहुंचाई जाए. पंचायतों की सड़कों को खोला जाए. जैसे ही सभी पंचायतों की सड़कें खुलेंगी, चुनाव करवाए जाएंगे।

सरकार आपदा प्रभावितों को राहत पहुंचाने के लिए 10 नवंबर को मंडी में कार्यक्रम का आयोजन कर रही है. जिसमें आपदा प्रभावित परिवारों को घर निर्माण के लिए धनराशि मुहैया करवाई जाएगी. पहली किस्त के तौर पर चार लाख रुपये दिए जाएंगे. आवास निर्माण के लिए सरकार की ओर से 7 लाख रुपये दिए जाएंगे। करीब एक साल से भंग कांग्रेस संगठन के गठन को लेकर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि एक सप्ताह में सारी प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी. जल्द ही कांग्रेस संगठन का गठन कर लिया जाएगा. इस बात को लेकर हो रही चर्चाओं पर भी विराम लगता हुआ दिखाई दिया।

हिमाचल प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण हेतु जापान इंटरनेशनल कोऑपरेशन एजेंसी (JICA) की सहायता से प्रदेश में स्वास्थ्य संरचना को सुदृढ़ करने के लिए 1422 करोड़ की परियोजना की मंजूरी मिली है. इसको लेकर सीएम ने कहा कि भाजपा नेता इसका झूठा श्रेय लेने के कोशिश कर रहें हैं. (JICA) में हिमाचल का 28 फीसदी शेयर हैं. ये विपक्ष के नेता जय राम भूल जाते हैं।

उन्होंने कहा कि इन प्रोजेक्ट को फाइनेंस स्वीकृत करता है ये प्रोजेक्ट है जो जापान से मिला है यदि ये प्रोजेक्ट केन्द्र का है तो जय राम ठाकुर इसका स्वीकृति पत्र दिखाए. अपने पांच साल के कार्यकाल में तो जय राम ठाकुर कुछ नहीं कर पाए. यदि जय राम ठाकुर फाइनेंस को समझते तो हिमाचल का इतना बेड़ा गर्क नहीं करता।

भाजपा विधायक हंस राज पर लगे आरोपों पर सीएम ने कहा कि मामले की जांच की जाएगी, लेकिन लड़की ने एक साल पहले भी इसकी शिकायत की थी जिस पर लड़की ने माफी मांगी थीं. ऐसे में पुलिस हर पहलू की जांच करेगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल को 8.37 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की दी सौगात

एएम नाथ। मंडी : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज मंडी ज़िला के नेरचौक स्थित श्री लाल बहादुर शास्त्री राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल में 8.37 करोड़ रुपये की पांच परियोजनाओं के उद्घाटन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

साहित्यिक योगदान के लिए राज्यपाल ने कवि एवं शिक्षक सिकंदर बंसल को किया सम्मानित

काव्य लेखन में उल्लेखनीय योगदान पर राज्यपाल ने प्रदान किया प्रशस्ति-पत्र शिमला। नरेंद्र भारती : रामपुर बुशहर नगर परिषद के वार्ड नंबर-6 डकोलर के स्थायी निवासी एवं राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ज्यूरी में अंग्रेजी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आईटीआई कोटी में 11 नवंबर को अप्रेंटिसशिप व रोजगार मेले का होगा आयोजन

एएम नाथ। चंबा : राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान कोटी में 11 नवंबर को प्रधान मंत्री राष्ट्रीय अप्रेंटिसशिप मेला व रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। प्रधानाचार्य राहुल राठौर ने जानकारी देते हुए बताया कि...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पेट्रोल डीजल की कमी को लेकर हिमाचल सरकार एक्शन में : तेल कंपनियों को देनी होगी पेट्रोल-डीजल की सप्लाई के डेली रिपोर्ट

शिमला : हिमाचल सरकार प्रदेश में पेट्रोल-डीजल की कमी दूर करने के लिए अग्रसर हुई है। जिसके तहत तेल कंपनियों को डीजल व पेट्रोल सप्लाई की डेली रिपोर्ट देने को कहा गया है। खाद्य...
Translate »
error: Content is protected !!