मुख्यमंत्री ने नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल को 8.37 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की दी सौगात

by
एएम नाथ। मंडी : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज मंडी ज़िला के नेरचौक स्थित श्री लाल बहादुर शास्त्री राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल में 8.37 करोड़ रुपये की पांच परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास किए।
May be an image of text
उन्होंने 5.98 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले छात्र छात्रावास की आधारशिला रखी। उन्होंने चिकित्सा महाविद्यालय में 80 लाख रुपये की लागत से निर्मित राज्य प्रसूति प्रशिक्षण संस्थान एवं कौशल प्रयोगशाला, 6 लाख रुपये की लागत से निर्मित पोषण पुनर्वास केंद्र, 76 लाख रुपये की लागत से निर्मित व्यापक स्तनपान प्रबंधन केंद्र और 23 लाख रुपये की लागत से निर्मित एंडोस्कोपी इकाई का भी उद्घाटन किया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

एचआरटीसी के विश्राम कक्ष में कर्मी की संदिग्ध हालात में मौत

एएम नाथ। शिमला :   हिमाचल पथ परिवहन निगम के एक कर्मचारी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मोहन लाल (57) पुत्र कृपाराम निवासी पुलवाहल तहसील राजगढ़ जिला सिरमौर का रहने वाला था। मोहन...
article-image
पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बम म‍िला चंडीगढ़ सेक्टर 26 में , रॉकेट लॉन्चर टाइप : सेना अपने साथ चंडी मंदिर यूनिट में ले गई

चंडीगढ़ : सेक्टर 26 में नाले के पास एक बम सेल मिला है। आशंका जताई जा रही है कि यह बार‍िश के पानी में बहकर यहां आया होगा। फिलहाल पुल‍िस ने इसको कब्जे में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आदि करम योगी मिशन के अंतर्गत तीन दिवसीय कार्यशाला चम्बा में सफलतापूर्वक आयोजित

एएम नाथ। चम्बा : भारत सरकार के आदिवासी कार्य मंत्रालय द्वारा प्रारंभ की गई प्रमुख पहल आदि करम योगी मिशन के अंतर्गत तीन दिवसीय गहन कार्यशाला 29 सितंबर से 1 अक्टूबर 2025 तक चम्बा...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

अबोहर की किसान की बेटी ने हिमाचल प्रदेश न्यायिक सेवा परीक्षा में 9वां स्थान किया हासिल

एएम नाथ । शिमला/ अबोहर : अबोहर के पास काला टिब्बा गाँव के एक किसान की बेटी जन्नत हेयर का हिमाचल प्रदेश में न्यायिक अधिकारी के रूप में चयन हुआ है। हिमाचल प्रदेश लोक...
Translate »
error: Content is protected !!