आईटीआई कोटी में 11 नवंबर को अप्रेंटिसशिप व रोजगार मेले का होगा आयोजन

by

एएम नाथ। चंबा : राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान कोटी में 11 नवंबर को प्रधान मंत्री राष्ट्रीय अप्रेंटिसशिप मेला व रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा।
प्रधानाचार्य राहुल राठौर ने जानकारी देते हुए बताया कि इस मेले में 10+2 पास, आई.टी.आई, डिप्लोमा व डिग्री धारक भाग ले सकते हैं तथा अपने आप को अप्रेंटिसशिप पोर्टल पर पंजीकृत कर सकते हैं।
उन्होंने बताया कि इस दौरान दो निजी क्षेत्र की कंपनियां साक्षात्कार लेकर योग्य उमीदवारों का चयन करेंगीं।
इन कंपनियों में टाटा इलेक्ट्रॉनिक अप्रेंटिसशिप एक्ट 1961 के तहत उमीदवारों का चयन करेगी व 13 हजार 500 का मासिक वेतन देगी।
इसके साथ सात्विक ग्रीन एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड अम्बाला के लिए भी साक्षात्कार लिया जाएगा।
इसके लिए पात्रता में आई.टी.आई, डिप्लोमा व डिग्री धारक उमीदवार भाग ले सकेंगे। साक्षात्कार में चयनित उमीदवारों को 12 हजार से 18 हजार तक मासिक वेतन मिलेगा।
संस्थान की समूह अनुदेशिका दमयंती ने बताया कि 18 से 24 वर्ष की आयु वाले वर्ष 2022 के बाद पास हुए योग्य उमीदवार अपने दस्तावेजों सहित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान कोटी में दिनांक 11 नवंबर को सुबह 10 बजे पहुँच कर इस अवसर का भरपूर लाभ उठा सकते हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सद्भावना दिवस के रूप में मनाई जाएगी पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती

एएम नाथ। शिमला : राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न राजीव गांधी की जयंती 20 अगस्त को प्रदेश भर में सद्भावना दिवस के रूप में मनाई...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बेटी है अनमोल योजना के तहत 20 लाभार्थियों को  एफडीआर वितरित : बालिकाओं के प्रति जनचेतना जागृत करने में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता  अहम —-उपायुक्त  मुकेश  रेपसवाल

बोर्ड  परीक्षाओं में मेरिट  हासिल करने वाली  10 बच्चियां सम्मानित एएम नाथ। चंबा, 7 मार्च  : उपायुक्त  मुकेश  रेपसवाल  ने कहा कि बालिकाओं के प्रति परिवार और समाज में जनचेतना जागृत करने में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता...
article-image
हिमाचल प्रदेश

गैस सिलंडर और चूल्हा मुफ्त किसे मिलेगा जानने कि लिए पढ़े : 1,650 करोड़ रुपये की सब्सिडी की मंजूरी

नई दिल्ली : सरकार ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत महिलाओं को एलपीजी कनेक्शन देने के लिए अनुदान जारी करने की मंजूरी दी है । इसके लिए कैबिनेट बैठक में उज्ज्वला स्कीम में नए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डीजीपी को सुक्खू सरकार ने क्यों तत्काल छुट्टी पर भेजा?…..रिटायरमेंट से 4 दिन पहले

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश में एक चीफ इंजीनियर की रहस्यमयी मौत से राजनीति से लेकर प्रशासनिक अमले में काफी चिंता की लकीरे हैं।  विवाद इस कदर बढ़ गया कि हिमाचल सरकार ने...
Translate »
error: Content is protected !!