साहित्यिक योगदान के लिए राज्यपाल ने कवि एवं शिक्षक सिकंदर बंसल को किया सम्मानित

by

काव्य लेखन में उल्लेखनीय योगदान पर राज्यपाल ने प्रदान किया प्रशस्ति-पत्र

शिमला। नरेंद्र भारती : रामपुर बुशहर नगर परिषद के वार्ड नंबर-6 डकोलर के स्थायी निवासी एवं राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ज्यूरी में अंग्रेजी प्रवक्ता के पद पर कार्यरत कवि एवं शिक्षक सिकंदर बंसल को साहित्यिक योगदान और काव्य लेखन के लिए हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
यह सम्मान उन्हें 1 अक्टूबर को लोक भवन, शिमला में आयोजित ‘साहित्य से सेवा’ काव्य गोष्ठी के दौरान प्रदान किया गया। सिकंदर बंसल लंबे समय से कविता लेखन के साथ-साथ सामाजिक, शैक्षणिक और समसामयिक विषयों पर हिंदी एवं अंग्रेजी दोनों भाषाओं में सक्रिय रूप से लेखन कर रहे हैं। उनकी रचनाओं में सामाजिक सरोकारों, जनसमस्याओं और समसामयिक परिस्थितियों को प्रमुखता से स्थान मिलता है।
सिकंदर बंसल पिछले करीब दस वर्षों से विभिन्न समाचार पत्रों के लिए नियमित रूप से लेखन कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने सामाजिक, शैक्षणिक, समसामयिक एवं जनसरोकार से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपने विचारों को लेखों और कविताओं के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाया है। साहित्य के साथ-साथ शिक्षा के क्षेत्र में भी उनकी सक्रिय भूमिका रही है।
उनके साहित्यिक एवं सामाजिक सरोकारों को पहले भी विभिन्न मंचों पर पहचान मिल चुकी है। दूरदर्शन शिमला पर उनके दो साक्षात्कार प्रसारित हो चुके हैं। इसके अलावा इसी वर्ष आयोजित समर फेस्टिवल शिमला के दौरान भी उनके काव्य लेखन के लिए उन्हें उपायुक्त शिमला द्वारा सम्मानित किया गया था।
राज्यपाल द्वारा मिले इस सम्मान से सिकंदर बंसल के क्षेत्रवासियों, साहित्यकारों, शिक्षकों और शुभचिंतकों में खुशी की लहर है। विभिन्न लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल साहित्यिक भविष्य की कामना की तथा उम्मीद जताई कि वह भविष्य में भी अपनी रचनाओं के माध्यम से समाज और साहित्य की सेवा करते रहेंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

आरंभ हुआ काउंटिंग का काउंटडाउन…मतगणना को लेकर ऊना जिला प्रशासन की तैयार पूरी, सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद, 4 को 8 बजे आरंभ होगी वोटों की गिनती

ऊना, 3 जून. ऊना जिले में लोकसभा निर्वाचन और 2 विधानसभा उपचुनावों की मतगणना को लेकर पूरी तैयारी कर ली गई है. जिला निर्वाचन अधिकारी (उपायुक्त) जतिन लाल ने कहा कि ऊना जिले में...
article-image
Uncategorized , हिमाचल प्रदेश

30 व 31 जनवरी को जिला में होगा राजस्व लोक अदालत का आयोजन- जिला राजस्व अधिकारी

30 व 31 जनवरी को जिला में होगा राजस्व लोक अदालत का आयोजन- जिला राजस्व अधिकार इन्तकाल सत्यापन व तकसीमों के मामलों का किया जाएगा निपटारा एएम नाथ। चम्बा, 27 जनवरी प्रदेश सरकार द्वारा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण द्वारा नशा निवारण पर जागरूकता शिविर आयोजित

एएम नाथ। चम्बा :  जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा नशा निवारण को लेकर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला करियां में एक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में प्राधिकरण द्वारा स्कूली बच्चों को नशीली दवाओं...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हमीरपुर की नवनियुक्त उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने संभाला कार्यभार

जिला हमीरपुर की पांचवीं महिला उपायुक्त हैं वर्ष 2016 बैच की आईएएस अधिकारी एएम नाथ। हमीरपुर : जिला हमीरपुर की नवनियुक्त उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने बुधवार को अपना कार्यभार संभाल लिया। वर्ष 2016 बैच...
Translate »
error: Content is protected !!