प्रसिद्ध समाजसेविका संतोष शर्मा के निधन से शोक की लहर

by

संतोष शर्मा के निधन पर सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं ने जताया गहरा शोक

समाजसेवा में अग्रणी रहीं संतोष शर्मा, दिल्ली में हुआ अंतिम संस्कार

जीएल महाजन। नई दिल्ली :  जिला ऊना के गांव बड़ोली-राजपुरा की सुप्रसिद्ध समाजसेविका एवं प्रसिद्ध उद्योगपति स्वर्गीय पंडित अमरनाथ शर्मा की धर्मपत्नी संतोष शर्मा के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है। करीब 90 वर्ष की संतोष शर्मा पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रही थीं। उनके निधन पर जिला ऊना की अनेक धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं के साथ-साथ जनप्रतिनिधियों ने गहरा शोक व्यक्त किया है।
संतोष शर्मा का परिवार बड़ोली-राजपुरा के सामान्य परिवार से निकलकर दिल्ली में अपनी मेहनत और समाजसेवा के क्षेत्र में ऊंचा मुकाम हासिल करने के लिए जाना जाता है। उनके पति पंडित अमरनाथ शर्मा ने ए.एन.एस. कंस्ट्रक्शंस प्राइवेट लिमिटेड कंपनी स्थापित कर देश की कई महत्वपूर्ण ढांचागत परियोजनाओं के निर्माण में योगदान दिया। भाखड़ा-नंगल-सतलुज-व्यास लिंक नहर के निर्माण में भी उनकी कंपनी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उत्तर भारत के विभिन्न राज्यों में बड़े प्रोजेक्टों के निर्माण के बावजूद पंडित अमरनाथ शर्मा अपने गांव की मिट्टी से जुड़े रहे।
उन्होंने 1990 के दशक में अपने निजी खर्च से बड़ोली-राजपुरा में सड़क का निर्माण करवाया और गांव में स्ट्रीट लाइटें भी लगवाईं। उनके पुत्र महेंद्र शर्मा श्री बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ट्रस्ट के सदस्य हैं और धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों में सक्रिय योगदान देते रहे हैं। परिवार ने शीतला माता शिवालय में करीब एक करोड़ रुपये की लागत से चांदी से गणेश की नक्काशी भी करवायी।
संतोष शर्मा भी अपने पति के साथ सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों में बराबर की भागीदारी निभाती थीं। उनका अंतिम संस्कार दिल्ली के निगम बोध घाट पर किया गया, जहां उनके पुत्रों अश्विनी शर्मा, महेंद्र शर्मा और राजेश शर्मा ने उन्हें मुखाग्नि दी।
उनके निधन पर दिल्ली में बसे हिमाचलियों सहित परिवारजनों, शुभचिंतकों और क्षेत्रवासियों ने शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को यह अपार दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

*खेल और शिक्षा के उत्थान को लेकर प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध: प्रो. चन्द्र कुमार*

*कृषि मंत्री ने की अंडर-14 जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का किया शुभारंभ* एएम नाथ। ज्वाली, 11 अक्तूबर :  कृषि एवं पशुपालन मंत्री प्रो. चन्द्र कुमार ने आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गुगलाड़ा में अंडर-14...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

20वें स्टेट ओलंपियन जरनैल सिंह मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का धूमधाम से शुभारंभ : पद्दी सूरा सिंह, फुटबॉल अकादमी माहिलपुर व गढ़शंकर ने पहले दिन दर्ज की जीत

शिरोमणि कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने किया उद्घाटन गढ़शंकर । बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर के ओलंपियन जरनैल सिंह स्टेडियम में ओलंपियन जरनैल सिंह मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट कमेटी गढ़शंकर द्वारा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अधिकारी स्वयं फील्ड में जाकर चल रहे निर्माण कार्यों तथा गुणवत्ता का लें जायजा कहा संजय रत्न ने : सामान्य विकास समिति ने जिला में विकासात्मक कार्यों और बीते 3 वर्षों की आय-व्यय का लिया ब्यौरा

सरकारी योजनाओं/कार्यक्रमों को आम आदमी तक पहुंचाना सरकार का मुख्य लक्ष्य ऊना, 25 नवम्बर – हिमाचल प्रदेश की सामान्य विकास समिति की बैठक का आयोजन जिला परिषद सभागार में किया गया जिसकी अध्यक्षता सामान्य...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने किया अंशदान, प्रदेशवासियों से बढ़-चढ़कर योगदान की अपील

एएम नाथ / रोहित जसवाल। ऊना, 07 दिसंबर। सशस्त्र सेना झंडा दिवस के अवसर पर आज गोंदपर जयचंद में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने सशस्त्र बलों के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए अंशदान किया।...
Translate »
error: Content is protected !!