*30 अक्तूबर से 2 नवम्बर तक होगा फिल्म फेस्टिवल का आयोजन, पर्यटन को भी मिलेगा बढ़ावा: शिल्पी बेक्टा*

by
एएम नाथ।  धर्मशाला, 01 अक्तूबर: एडीएम शिल्पी बेक्टा ने आज बुधवार को धर्मशाला अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल के आयोजकों और विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ से फिल्म फेस्टिवल की तैयारियों को लेकर एक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने बताया कि 30 अक्तूबर से 02 नवम्बर, 2025 तक धर्मशाला में फिल्म फेस्टिवल आयोजित किया जाएगा। एडीएम ने आयोजकों को फिल्म फेस्टिवल के आयोजन के लिए प्रशासन द्वारा हर संभव सहयोग उपलब्ध करवाने की बात कही।
May be an image of 12 people and people studying
उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन इस दिशा में कारगर साबित होंगे। उन्होंने कहा कि धर्मशाला अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल के आयोजन से जिले में पर्यटन को मजबूती मिलेगी। फिल्म फेस्टिवल में देश ही नहीं अपितु अंतर्राष्ट्रीय स्तर की फिल्में भी शामिल की जाएंगी तथा इसमें देश-विदेश से कई लोग फेस्टिवल में भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि धर्मशाला में फिल्म फेस्टिवल के आयोजन से पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।
उन्होंने कहा कि फिल्म मेकिंग और इससे जुड़े कार्यों में रूचि रखने वाले युवा इस आयोजन से बहुत कुछ सीख सकते हैं। उन्होंने कहा कि फिल्म फेस्टिवल में बहुत से जाने-माने फिल्मकार धर्मशाला आएंगे। उन्होंने कहा कि युवाओं को उनके अनुभव का लाभ लेकर स्थानीय संस्कृति को फिल्म मेकिंग के माध्यम से आगे बढ़ाने की दिशा में काम करना चाहिए।
फिल्म फेस्टिवल की प्रबंधक ऋतु सरीन ने कहा कि धर्मशाला अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल के नाम से विख्यात इस फिल्म फेस्टिवल का इस वर्ष 14वां एडिशन अप्पर धर्मशाला के नड्डी स्थित डल झील के समीप ‘तिब्बतयन चिल्ड्रंेस विलेज’ टीसीवी में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि धर्मशाला अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में इस दौरान चार सक्रीनों के माध्यम से फिल्मों को दिखाया जाएगा। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में फिल्म फेस्टिवल से जुड़ते हुए इस आयोजन को सफल बनाने की अपील की।
इस अवसर पर सहायक आयुक्त जगदीप कंवर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अदिति सिंह, एसडीएम मोहित रत्न, आरटीओ मनीष सोनी, एचपीसीए से कर्नल एचएस मन्हास, एजीएम पर्यटन कैलाश चंद्र ठाकुर, उच्चतर शिक्ष विभाग के कंसलेटेंट नवदीप ठाकुर, सहायक अभियंता विद्युत राकेश कुमार, होटल ऐसोसियेशन धर्मशाला के सुभाष नेहरिया, होटल ऐसोसियेशन मैक्लोड़गंज के राहुल धीमान, आरबीएसके मैनेजर डाॅ. चारू महाजन, जेई नगर निगम सिद्धार्थ, अधिशासी अभियंता जल शक्ति सुमित कटोच, फिल्म फेस्टिवल की फेस्ट मैनेजर लूसी पीटर, कम्यूनिटी मैनेजर अभिषेक सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

नगर परिषद सरकाघाट चुनाव: नामांकन के अंतिम दिन 8 पर्चे दाखिल : *कुल 27 उम्मीदवार मैदान में

एएम नाथ।  सरकाघाट, 2 मई :  नगर परिषद सरकाघाट के वार्ड सदस्यों के चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया के अंतिम एवं तीसरे दिन 8 नामांकन पत्र प्राप्त हुए। इस संबंध में जानकारी देते हुए...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

नारी शक्ति वंदन अधिनियम प्रधानमंत्री मोदी का ऐतिहासिक निर्णय—महिलाओं को मिलेगा 33% राजनीतिक प्रतिनिधित्पुव : पुष्पिंदर कौर

अब भागीदारी नहीं, प्रतिनिधित्व का समय—अधिनियम को जल्द लागू करे सरकार बद्दी, 12 अप्रैल : भटोली कलां से पूर्व बीडीसी मेम्बर एवम दून की वरिष्ठ भाजपा नेत्री पुष्पिंदर कौर ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम...
article-image
हिमाचल प्रदेश

उपायुक्त ने नशामुक्त मंडी अभियान को सफल बनाने में की जनसहयोग की अपील

मंडी, 27 नवंबर।   उपायुक्त अपूर्व देवगन ने नशे के खिलाफ जारी अभियान में जिलावासियों से सहयोग की अपील की है। उन्होंने कहा कि जिला मंडी को नशा मुक्त बनाने के लिए प्रशासन, पुलिस और...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कांगड़ा में दिखी ‘पहाड़ी शिष्टाचार’ की मिसाल : सियासी मतभेदों के बीच रिश्तों की गर्मजोशी

विक्रमादित्य सिंह ने सरवीन चौधरी के पारिवारिक समारोह में बढ़ाया मान एएम नाथ। कांगड़ा : हिमाचल प्रदेश की राजनीति में अक्सर तीखी बयानबाजी देखने को मिलती है, लेकिन कई मौके ऐसे भी आते हैं...
Translate »
error: Content is protected !!