ऊना में अंतर्राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस पर सम्मान समारोह आयोजित : वरिंद्र शर्मा बोले…समाज की अमूल्य धरोहर हैं वरिष्ठ नागरिक

by
रोहित जसवाल।  ऊना, 1 अक्तूबर। अंतर्राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस के अवसर पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सौजन्य से जिला कल्याण भवन ऊना में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान और कल्याण से जुड़ी योजनाओं पर चर्चा की गई। समारोह की अध्यक्षता सहायक आयुक्त ऊना वरिंद्र शर्मा ने की।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सहायक आयुक्त वरिंद्र शर्मा ने कहा कि वरिष्ठ नागरिक समाज की अमूल्य धरोहर हैं। उनके जीवन अनुभव, संघर्ष और मार्गदर्शन से ही आने वाली पीढ़ियों को सही दिशा मिलती है। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि वे अपने जीवन में बुजुर्गों के प्रति आदर, सहयोग और संवेदनशीलता बनाए रखें।
कार्यक्रम के दौरान जिला कल्याण अधिकारी ऊना आवास पंडित ने वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण हेतु संचालित विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी भी प्रदान की। उन्होंने बताया कि इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना रहा कि वरिष्ठ नागरिक समाज की मुख्यधारा में सक्रिय रूप से जुड़े रहें और उन्हें सभी सुविधाओं का लाभ मिल सके।
इस दौरान वरिष्ठ नागरिकों ने प्राथमिकता आधार पर चिकित्सीय सुविधाएं और रेलवे बुकिंग को लेकर सहायक आयुक्त के समक्ष अपनी बात रखीं। इस पर सहायक आयुक्त ने कहा कि इन सभी बातों को प्राथमिकता के आधार पर उपायुक्त के पास रखा जाएगा ताकि संबंधित विभागों के माध्यम से समस्याओं का त्वरित निदान किया जा सके।
जीवन के अनुभव किए साझा
समारोह के दौरान उपस्थित वरिष्ठ नागरिकों ने अपने जीवन के विभिन्न उतार-चढ़ाव, संघर्ष और अनुभवों को साझा किया। उन्होंने समाज में युवाओं को गजल, चुटकले और कविताओं के जरिए प्रेरणादायक संदेश भी दिए।
इन वरिष्ठ नागरिकों को किया सम्मानित
अंतर्राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस के उपलक्ष्य पर ऊना जिले के वरिष्ठ नागरिकों को शॉल और टोपी पहनाकर सम्मानित किया गया। इनमें 95वर्षीय किशन चंद, 87 वर्षीय बक्तावर सिंह, 85 वर्षीय शिव किशोर वासुदेव, 83 वर्षीय तिलक राज, 80 वर्षीय सुभाष चंद, 78 वर्षीय मस्त राम और दौलत राम शामिल रहे।
ये रहे उपस्थित
इस अवसर पर जिला कल्याण अधिकारी आवास पंडित, तहसील कल्याण अधिकारी ऊना जतिंद्र कुमार, तहसील कल्याण अधिकारी बंगाणा विवेक कुमार, जिला के वरिष्ठ नागरिक फार्म के प्रधान जीआर वर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने की छात्रों से मुलाक़ात, कार्यप्रणाली से करवाया अवगत

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश विधानसभा के माननीय अध्यक्ष आदरणीय श्री कुलदीप सिंह पठानिया जी ने विधानसभा की कार्यवाही देखने आए इंडियन इंस्टीच्यूट ऑफ लीगल स्टडीज हरिदेवी और उत्सुक लोरेटो कन्वेंट स्कूल तारा...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

प्रियंका गांधी शिमला में धूप सेंकती रही, सरकार के जश्न में नहीं आई, कांग्रेस सरकार के जश्न की हालत यह थी कि मुख्यमंत्री भाषण दे रहे थे और लोग वापस जा रहे थे : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर

एएम नाथ।  धर्मशाला ,18 दिसंबर : कांग्रेस के एक साल के कार्यकाल में इन्होंने सरकारी कार्यक्रम किया। इनके जश्न की हालत यह थी कि मुख्यमंत्री भाषण दे रहे थे और लोग वापस जा रहे...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले का किया शुभारंभ – सामाजिक संरचना नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रहे असामाजिक तत्वों का मुकाबला करने के लिए संस्कृति और परंपराओं का संरक्षण बेहद महत्वपूर्ण : राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल

एएम नाथ। चंबा :  राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने चंबा के ऐतिहासिक मिंजर मेले में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने मधुर कुंजड़ी-मल्हार गीतों की धुनों के बीच मिंजर ध्वज फहराकर मेले का औपचारिक शुभारम्भ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिम गौरव आईटीआई सन्तोषगढ़ के 16 युवाओं को मुफत ट्रेनिंग के लिए हिमाचल सरकार ने पौंग डैम पर भेजा

ऊना : हिमाचल सरकार ने हिम गौरव आई टी आई सन्तोषगढ़ के 16 युवाओं को मुफत ट्रेनिंग के लिए पौंग डैम पर भेजा जिन्हे वहां पर मुफत प्रोडक्शन किट, आने जाने का खर्चा व...
Translate »
error: Content is protected !!