आपदा में हुए नुकसान का आकलन करने मंडी पहुंचा अंतर मंत्रालयीय केंद्रीय दल, धर्मपुर क्षेत्र में लिया जायजा

by
मंडी, 19 जुलाई :  बरसात के मौसम में भारी बारिश व भूस्खलन इत्यादि के कारण मंडी जिला में हुए नुकसान का आकलन करने के लिए आज अंतर मंत्रालयीय केंद्रीय दल आज मंडी पहुंचा। सात सदस्यीय केंद्रीय दल ने शुक्रवार को धर्मपुर क्षेत्र में प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान का जायजा लिया।
May be an image of 5 people and tree
केंद्रीय दल के सदस्यों ने स्याठी गाँव, धर्मपुर कॉलेज के पास क्षतिग्रस्त सड़क, काण्डापतन में क्षतिग्रस्त पेयजल योजना, क्षतिग्रस्त 33 केवी पावर प्लाँट सहित अन्य प्रभावित स्थलों का दौरा किया। उपायुक्त अपूर्व देवगन ने केंद्रीय दल को धर्मपुर क्षेत्र में प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान के बारे में जानकारी दी। उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों में अब तक किए गए राहत एवं पुनर्वास कार्यों के बारे में भी अवगत करवाया।
May be an image of 10 people, grass and tree
स्थानीय विधायक चंद्रशेखर ने ध्वाली किसान भवन में केंद्रीय दल से क्षेत्र में हुए नुकसान पर चर्चा की।
इस केंद्रीय दल में गृह मंत्रालय में संयुक्त सचिव (सीएस एवं पब्लिक, न्यायिक) जी. पार्थसारथी, वित्त मंत्रालय के अधीन व्यय विभाग के उप सचिव (एफसीडी) कंदर्प वी. पटेल, जल शक्ति मंत्रालय के तहत सीडब्लूसी शिमला के निदेशक वसीम अशरफ, ऊर्जा मंत्रालय के तहत सीईए के उप निदेशक करन सरीन, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के क्षेत्रीय कार्यालय शिमला के मुख्य अभियंता ए.के. कुशवाहा, ग्रामीण विकास मंत्रालय से अवर सचिव दीप शेखर सिंघल तथा कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्रालय के तहत गेहूं विकास निदेशालय में संयुक्त निदेशक डॉ. विक्रांत सिंह शामिल हैं। यह केंद्रीय दल 20 जुलाई को थुनाग, जंजैहली व करसोग इत्यादि आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर वहां हुए नुकसान का आकलन करेगा।
इस अवसर पर अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी डॉ. मदन कुमार, एसडीएम धर्मपुर जोगिंद्र पटियाल, एसडीएम सरकाघाट स्वाति डोगरा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी भी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने प्रभारी सुखदेव भगत के साथ “संगठन सृजन अभियान” के तहत की चर्चा

एएम नाथ। चुवाड़ी : हिमाचल प्रदेश विधानसभा के माननीय अध्यक्ष आदरणीय श्री कुलदीप सिंह पठानिया जी ने जिला चंबा के प्रभारी  सुखदेव भगत जी के साथ “संगठन सृजन अभियान” के तहत भटियात विधानसभा क्षेत्र...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डी कार्ट कंपनी वृंदावन के अधीन काम करने वाले गढ़शंकर हलके के हेल्परों व ड्राइवरों ने मांगों को लेकर डिप्टी स्पीकर पंजाब को मांग पत्र सौंपा 

गढ़शंकर, 25 जून : जहां राज्य और केंद्र सरकारें चुनावों के दौरान और चुनाव के बाद युवाओं को रोजगार देने के बड़े-बड़े वादे करते और चैनल पर इशतहार देते हैं, वहीं कहीं ना कहीं...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चंडीगढ़ पार्षद प्रेमलता और CPDL डायरेक्टर अरुण वर्मा ने निभाया वादा, सेक्टर-43 में 400 KVA ट्रांसफार्मर लगाने का कार्य शुरू

पुनीत महाजन : चंडीगढ़, 15 जून : सेक्टर-43 के निवासियों को लंबे समय से झेलनी पड़ रही लो-वोल्टेज और बार-बार बिजली कटौती की समस्या से जल्द राहत मिलने जा रही है। क्षेत्र में निर्बाध...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पट्टा मेहलोग में मतगणना प्रक्रिया को संपन्न करने के उद्देश्य से कराया पूर्वाभ्यास

मतगणना के लिए तैयारियां पूरी की,  पूर्वाभ्यास में 25 मतगणना टेबल स्थापित किए। पट्टा मेहलोग, 29 मई (तारा) :जिला परिषद एवं पंचायत समिति चुनावों की मतगणना प्रक्रिया को सफल, पारदर्शी, निष्पक्ष एवं व्यवस्थित ढंग...
Translate »
error: Content is protected !!