नाबार्ड द्वारा मनाया गया 44वां स्थापना दिवस : नाबार्ड ग्रामीण समाज की समृद्धि तथा किसानों व महिलाओं की आय में बढ़ौतरी करने में अहम भूमिका निभाता

by
एएम नाथ। धर्मपुर : नाबार्ड द्वारा गत दिवस सोलन ज़िला के धर्मपुर विकास खण्ड के तहत चामियां गांव में 44वां स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नाबार्ड के ज़िला विकास प्रबंधक अशोक चौहान ने की।
अशोक चौहान ने कहा कि नाबार्ड का उद्देश्य कृषि व कृषितर क्षेत्र की गतिविधियां, ग्रामीण कुटीर उद्यमों का विकास, ग्रामीण शिल्प जैसी गतिविधियों को पोषित करना है। नाबार्ड ग्रामीण समाज की समृद्धि तथा किसानों व महिलाओं की आय में बढ़ौतरी करने में अहम भूमिका निभाता हैं।
May be an image of ‎9 people, tree and ‎text that says "‎25 अंतराष्ट्रीय सहकारिता दिवस के अंतर्गत वर्ष 2025 एकपेड رهيى ဝနျေ့ာ 세 केनाम शयी सहकारी सभा समिति चामिययाँ‎"‎‎
उन्होंने इस अवसर पर सोलन ज़िला में कार्यान्वित की जा रही विभिन्न योजनाएं जैसे जीवा, जलागम, कृषक उत्पादक संगठन इत्यादि की जानकारी दी।
इस अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष के अंतर्गत ‘एक पेड़ माँ के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें 90 से अधिक विविध प्रजाति वाले वृक्ष रोपित किए गए।
May be an image of 10 people, tree and text
इस अवसर पर सहकारिता साक्षरता शिविर भी आयोजित किया गया। ज़िला में अब तक सहकारिता साक्षरता प्रसार के उद्देश्य से 05 शिविर आयोजित किए गए हैं।
इस दौरान चामियां बहुद्देशीय सहकारी सभा सीमित द्वारा की जा रही विविध गतिविधियों जैसे गौशाला, वर्मी कम्पोस्ट यूनिट इत्यादि का अवलोकन तथा पैक्स कम्प्युटराइज़ेशन परियोजना के अंतर्गत कार्याें की प्रगति की समीक्षा भी की गई।
सहकारी सभाएं पंजीयक गिरीश नड्डा, चामियां बहुद्देशीय सहकारी सभा के सदस्य, नाबार्ड के अधिकारी व कर्मचारी इस अवसर पर उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

निशाद कुमार के माता-पिता को किया सम्मानित

ऊना: अंब ब्लाॅक के बदाऊॅं गांव के निवासी निशाद कुमार का पैरा आॅलंपिक खेल में हाई जंप के लिए चयन हुआ है। यह जानकारी देते हुए जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी, ऊना कुलदीप...
article-image
हिमाचल प्रदेश

वीरेंद्र कंवर ने जठेहड़ी में 2.24 करोड़ से बनने वाले स्कूल भवन का किया शिलान्यास

ऊना : ग्रामीण विकास व पंचायती राज, कृषि, मत्स्य व पशुपालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पिपलू में एक साल पांच काम के तहत साइक्लोन शेल्टर व स्टेज (कला मंच)...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नगर निगम ऊना में साथ लगते कुछ क्षेत्रों को शामिल करने का प्रस्ताव : सरकार ने जारी की अधिसूचना आमजन 2 हफ्तों में दर्ज करवा सकते हैं आपत्तियां

एएम नाथ। शिमला : ऊना, 21 जून। नगर निगम ऊना की सीमा में साथ लगते कुछ क्षेत्रों को शामिल करने के संबंध में प्रदेश सरकार ने अधिसूचना जारी की है। यह अधिसूचना 20 जून...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आलाकमान ने हिमाचल को दी गई झूठी गारंटियों की तरफ एक बार मुड़ कर भी नहीं देखा : जयराम ठाकुर

विधान सभा चुनाव की तरह अपने गुप्तचरों से प्रियंका गांधी अब भी ले सरकार का हाल प्रियंका गांधी के हिमाचल में घर बनाने से क्या फायदा हुआ स्पष्ट करें मुख्यमंत्री कांग्रेस के आला नेता...
Translate »
error: Content is protected !!