विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने राज्य स्तरीय वन खेल एवं ड्यूटी मीट का किया शुभारंभ

by

वन विभाग के 800 से अधिक अधिकारी- कर्मचारी प्रतियोगीता में ले रहे हैं हिस्सा

जलवायु परिवर्तन के समाधान को ठोस कदम उठाए जाने की आवश्यकता : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया

एएम नाथ। चम्बा : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने आज चंबा के ऐतिहासिक चौगान में 26वीं राज्य स्तरीय वन खेल एवं ड्यूटी मीट-2025 का शुभारंभ किया। विधानसभा अध्यक्ष ने इस अवसर पर प्रतियोगिता ध्वज फहराया तथा प्रतिभागियों द्वारा प्रस्तुत भव्य मार्च पास्ट की सलामी ली।


कार्यक्रम में विधायक नीरज नैय्यर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
वन विभाग के 11 वन वृत्त, वन मुख्यालय शिमला तथा वन्य प्राणी प्रभाग के 800 से अधिक अधिकारी एवं कर्मचारी इस खेल एवं ड्यूटी मीट में विभिन्न खेल प्रतिस्पर्धाओं में भाग ले रहे हैं।
कुलदीप सिंह पठानिया ने प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वन विभाग द्वारा वन संपदा के संवर्धन और संरक्षण के लिए किए जा रहे प्रयास सराहनीय हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन न केवल कर्मियों की शारीरिक और मानसिक क्षमता को सुदृढ़ बनाते हैं, बल्कि आपसी सद्भाव और टीम भावना को भी प्रोत्साहित करते हैं।


विधानसभा अध्यक्ष ने अपने संबोधन में जलवायु परिवर्तन को मानवता के लिए एक गंभीर चुनौती बताते हुए कहा कि इन बदलती परिस्थितियों में अब हमें इनके अनुकूल ढलने और समाधान खोजने की दिशा में ठोस कदम उठाने की आवश्यकता है।
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के कुशल एवं पारदर्शी नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे सर्वांगीण विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि प्रदेश के निराश्रित 6000 से अधिक बच्चों के अभिभावक बनकर राज्य सरकार ने सामाजिक कल्याण के प्रति अपनी गहरी संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता का उदाहरण प्रस्तुत किया है।


उन्होंने आकांक्षी जिला चंबा का समग्र विकास सुनिश्चित बनाने को लेकर राजनीतिक विचारधारा से हटकर जिला के लिए एक विशेष कार्य नीति निर्धारण की आवश्यकता व्यक्त की।
उन्होंने यह भी कहा कि जिले में संचालित विभिन्न जल विद्युत परियोजनाओं से केंद्र सरकार को तो भारी राजस्व प्राप्त होता है किंतु अनुपातिक रूप से उसका लाभांश राज्य सरकार को नहीं मिल रहा है।
साथ में उन्होंने राष्ट्रीय जल विद्युत निगम द्वारा गत 40 वर्षों से संचालित की जा रही बैरा-सियूल विद्युत परियोजना तथा इसके कुछ समय पश्चात कार्यान्वित हुई चमेरा चरण-एक परियोजना का भी उल्लेख अपने संबोधन में किया।
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि राज्य सरकार ने प्राकृतिक आपदाओं में अपना सब कुछ खो चुके प्रभावित परिवारों के पुनर्वास को लेकर वन अधिकार अधिनियम में संशोधन का मामला कई बार केंद्र सरकार के समक्ष उठाया है परंतु अब तक इस दिशा केंद्र सरकार की ओर से सकारात्मक पहल नहीं की गई है।
कुलदीप सिंह पठानिया ने प्रतिभागियों को टीम भावना के साथ खेल भावना प्रदर्शित करने के लिए प्रेरित किया तथा उनके उत्तम शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य की कामना करते हुए शुभकामनाएँ व्यक्त कीं।
उन्होंने इस दौरान खेल एवं ड्यूटी मीट स्मारिका तथा नूरपुर वन मंडल के तहत जैव विविधता पुस्तिका का विमोचन किया।

कार्यक्रम में विधायक नीरज नैय्यर ने भी अपना संबोधन दिया। उन्होंने कहा कि विभागीय कर्मियों का वन संपदा के संरक्षण और संवर्धन कार्यों के साथ ऐसे आयोजनों में हिस्सा लेना शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के लिहाज से महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिताओं में हार जीत से ज्यादा सहभागिता की भावना महत्वपूर्ण है।
इससे पहले प्रधान मुख्य अरण्यापाल संजय सूद ने प्रतियोगिता से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की।
कार्यक्रम में स्वागत-संबोधन अरण्यपाल वन वृत्त चंबा राकेश कुमार ने किया, जबकि धन्यवाद प्रस्ताव वन मंडल अधिकारी कृतज्ञ कुमार ने प्रस्तुत किया।
इस दौरान वनमित्र तथा स्थानीय लोक सांस्कृतिक दल द्वारा कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए।


जिला अध्यक्ष कृषि उपज एवं विपणन समिति ललित ठाकुर, सदस्य निदेशक मंडल राज्य परिवहन निगम सुरजीत भरमौरी, कांग्रेस नेता यशवंत खन्ना, उपायुक्त मुकेश रेपसवाल, पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव, उप मंडल अधिकारी नागरिक चंबा प्रियांशु खाती सहित वन विभाग के अधिकारी कर्मचारी तथा स्थानीय गणमान्य लोग इस अवसर पर उपस्थित रहे।

——————————-

800 मीटर दौड़ के यह रहे विजेता

पुरुष वर्ग में प्रथम स्थान पर कुलविंदर कुमार मंडी वन वृत, द्वितीय स्थान पर सुमित कुमार धर्मशाला वन वृत्त तथा तृतीय स्थान पर वन वृत्त चंबा के जितेंद्र कुमार रहे।
महिला वर्ग में वन वृत्त नाहन से मनीषा ठाकुर, द्वितीय स्थान पर चंबा वन वृत्त से देई तथा हमीरपुर वनवृत्त के तहत रितिक ने तृतीय स्थान अर्जित किया।
मार्च पास्ट में वन वृत्त धर्मशाला प्रथम, रामपुर द्वितीय तथा तीसरे स्थान पर संयुक्त रूप से वन मुख्यालय शिमला तथा चंबा के प्रतिभागी रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मतदाता सूची में नाम दर्ज करवाने को 19 नवंबर विशेष अभियान दिवस निर्धारित: डीसी डा. निपुण जिंदल

फोटोयुक्त मतदाता सूचियों को त्रुटिहीन बनाने को बीएलओ का करें सहयोग धर्मशाला, 17 नवंबर। जिला निर्वाचन अधिकारी, उपायुक्त डा. निपुण जिंदल ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार दिनाँक 01.01.2024 कीे अर्हता तिथि...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हेल्पर के 5 पद : प्रणव प्लास्टिकस बेला बाथड़ी में भरे जाएंगे

ऊना, 29 अगस्त – मैसर्ज़ प्रणव प्लास्टिकस बेला बाथड़ी द्वारा 5 सितम्बर मंगलवार को प्रातः 10.30 बजे उप रोजगार कार्यालय हरोली में साक्षात्कार का आयोजन किया जाएगा। इस बारे जानकारी देते हुए जिला रोजगार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चिंतपूर्णी मंदिर के इतिहास पर बनाई जा रही वीडियो डाॅक्यूमैंटरी: एडीसी

वीडियो डाॅक्यूमैंटरी की समीक्षा पर आयोजित बैठक की डाॅ अमित कुमार शर्मा ने की अध्यक्षता ऊना, 15 फरवरी: मां चिंतपूर्णी मंदिर के इतिहास और यहां श्रद्धालुओं को प्रदान की जा रही सुविधाओं पर आधारित...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शाहपुर विधानसभा क्षेत्र की प्रत्येक पंचायत का समग्र विकास सर्वोच्च प्राथमिकता : केवल सिंह पठानिया

पंचायत मनेई में विधायक ने किए उद्घाटन एवं शिलान्यास, सुनी जन समस्याएं एएम नाथ। शाहपुर : शाहपुर विधानसभा क्षेत्र की पंचायतों का समग्र, संतुलित एवं सतत विकास प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल...
Translate »
error: Content is protected !!