सेना भर्ती रैली के तीसरे दिन लगभग 185 युवाओं ने क्लियर किया ग्राउंड टेस्ट

by
रोहित जसवाल। हमीरपुर 19 जनवरी। अणु के सिंथेटिक ट्रैक ग्राउंड में थल सेना की अग्निवीर भर्ती के फिजिकल टेस्ट के तीसरे दिन रविवार को बिलासपुर जिले की तहसील झंडूता और हमीरपुर जिले की तहसील हमीरपुर तथा बड़सर के युवाओं का फिजिकल टेस्ट लिया गया।
थल सेना भर्ती कार्यालय हमीरपुर के निदेशक कर्नल बीएस भंडारी ने बताया कि रविवार के लिए 562 युवाओं को कॉल लैटर भेजे गए थे। इनमें से लगभग 480 युवा फिजिकल टेस्ट के लिए पहुंचे। लगभग 210 युवाओं ने 1600 मीटर की दौड़ क्लियर की। अन्य फिजिकल टेस्टों जैसे- पुल अप्स, लंबी कूद, ऊंची कूद और जिग-जैग बैलेंस इत्यादि के बाद रविवार को लगभग 185 उम्मीदवार मेडिकल जांच के लिए चयनित हुए।
कर्नल बीएस भंडारी ने बताया कि सोमवार को जिला हमीरपुर की तहसील ढटवाल (बिझड़ी) और जिला ऊना की तहसील ऊना तथा अंब के युवाओं को फिजिकल टेस्ट के लिए बुलाया गया है। इनकी एंट्री भी सोमवार को तड़के ही आरंभ कर दी जाएगी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

592 लेक्चरर को शिक्षा विभाग का शो कॉज नोटिस… डिमोट करने की तैयारी

एएम नाथ : शिमला। हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में कार्यरत 592 प्रवक्ता (स्कूल-न्यू) को डिमोट करने की तैयारी है। स्कूल शिक्षा निदेशालय की ओर से शनिवार को इन सभी शिक्षकों को कारण बताओ...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने सद्भावना टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता का किया शुभारंभ

रोहित जसवाल। शिमला  ; राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल और मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज बिशप कॉटन स्कूल शिमला में हिम स्पोर्ट्स एंड कल्चरल एसोसिएशन द्वारा आयोजित सद्भावना टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बैसाखी के दिन खोले जाएंगे विश्व प्रसिद्ध कार्तिक स्वामी मंदिर के कपाट 

एएम नाथ। चम्बा ;  बैसाखी के आगमन के साथ ही अब आने वाली संक्रांति के दिन विश्व प्रसिद्ध कार्तिक स्वामी मंदिर कुगती (भरमौर) जिला चम्बा के कपाट भी श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे।...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

वाल्मीकि सभा ने निकाली शोभा यात्रा, सीपीएस किशोरी लाल ने की शिरकत

कांगड़ा 27 अक्तूबर। मुख्य संसदीय सचिव कृषि, पशुपालन ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज किशोरी लाल शुक्रवार को वाल्मीकि सभा कांगड़ा द्वारा आयोजित बाल्मीकि प्रकटोत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बनकर पहुंचे। यहां पहुंचने पर सीपीएस...
Translate »
error: Content is protected !!