सेब व अनार से भरी गाड़ी लेकर चालक फरार : गाड़ी में है एक लाख 50 हजार रुपये मूल्य का अनार सेब

by

कुल्लू : भुंतर सब्जी मंडी से सेब व अनार से भरी गाड़ी लेकर चालक फरार हो गया है। भुंतर सब्जी मंडी में पंजाब से आए व्यापारी ईमरोज प्रिंस ने पुलिस में शिकायत दर्ज की है। ईमरोज प्रिंस पुत्र धर्म चंद गांव हलेड़ डाकघर तलवाड़ा टाउनशिप तहसील मुकेरिया जिला होशियारपुर पंजाब ने पुलिस को दी लिखित शिकायत में बताया कि वह सब्जी मंडी भुंतर कुल्लू में व्यापारी है

गाड़ी में है एक लाख 50 हजार रुपये मूल्य का अनार सेब : वह शॉप नंबर 20 में बैठता है। 20 सितंबर को दोपहर तीन बजे के करीब उसकी गाड़ी नंबर टीओ-62-3एचआर-7555-एएम में सेब व अनार लोड कर भेजा गया था। इसमें लगभग एक लाख 50 हजार रुपये मूल्य का अनार सेब भुंतर सब्जी मंडी से कीरतपुर साहब के लिए भेजा गया था।

प्रिंस फूट कंपनी कितरपुर नहीं पहुंची फलों की गाड़ी :गाड़ी में चालक दीपक पुत्र बलजीत सिंह चला रहा है। 20 सितंबर के बाद 23 सितंबर तक गाड़ी पहुंच जानी थी, लेकिन पता करने से पता चला कि सेब व अनार की गाड़ी प्रिंस फूट कंपनी कितरपुर में नहीं पहुंची। इसके बाद चालक दीपक को फोन किया तो उसका फोन बंद आया।

ड्राइवर पर सेब व अनार बेचने का है शक : पीड़ित ने कहा कि पूर्ण अंदेशा है कि चालक दीपक मेरे सेब व अनार की गाड़ी को मेरी बिना मर्जी से कहीं और जगह बेच दिया गया है। चालक दीपक के पास जो टाटा मोटर की गाड़ी है यह गाड़ी दीपक की है इसमें सेब व अनार मेरे थे।

ड्राइवर पर कानूनी कार्रवाई की मांग की गई : चालक दीपक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। मामले की पुष्टि करते हुए पुलिस अधीक्षक कुल्लू साक्षी वर्मा ने कहा कि पुलिस ने व्यापारी की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ऊर्जा संरक्षण के लिए प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी ने खुद की पहल : पूर्व सांसद खन्ना

होशियारपुर 13 मई  : पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वैश्विक ऊर्जा संकट को देखते हुए देश में ईंधन बचाने के लिए एक बड़ी पहल की है। खन्ना ने कहा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में महंगी सीमेंट पर पीएम मोदी ने कसा तंज … कहा GST घटा तो हिमाचल सरकार लग गई लूटने

एएम नाथ । शिमला : जीएसटी 2.0 ने त्योहारी सीजन में आम जन को काफी राहत दी है। इनमें से एक सीमेंट के दाम कम होना भी है, जिसपर जीएसटी 28 प्रतिशत से घटकर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नूरपुर में बड़ी ड्रग तस्करी का पर्दाफाश : HRTC बस में युवती के बैग से 1 किलो से ज्यादा चरस बरामद

एएम नाथ। नूरपुर :  हिमाचल प्रदेश में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नूरपुर पुलिस जिला की सीआईए-1 टीम को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एचआरटीसी बस में सफर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

2000 रुपये तक के पेमेंट पर 18 फीसदी जीएसटी लगा सकती : कार्ड से पेमेंट करने वाले ध्यान दें ! क्या UPI पेमेंट पर होगा असर?

अगर आप क्रेडिट कार्ड या फिर डेबिट कार्ड से पेमेंट करते हैं तो आपके लिए एक जरूरी खबर है। जल्द ही आपको डेबिट या क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करना महंगा पड़ सकता है। सरकार...
Translate »
error: Content is protected !!