सेरा में 140 जरुरतमंद लोगों को बांटे कुल 39 लाख रुपये की राहत राशि के स्वीकृति पत्र…नादौन की जनता का विशेष ध्यान रखते हैं सीएम : कमलेश ठाकुर

by
राकेश शर्मा / एएम नाथ। नादौन 10 अप्रैल। विधायक कमलेश ठाकुर ने कहा है कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश के चहुमुखी विकास के लिए कई बड़े निर्णय लिए हैं और सराहनीय योजनाएं आरंभ की हैं। वह नादौन विधानसभा क्षेत्र के हर इलाके की जनता की समस्याओं और जरुरतों से वाकिफ हैं तथा इस क्षेत्र की जनता को सर्वोपरि मानते हुए यहां के लिए कई बड़े प्रोजेक्ट मंजूर करने के साथ-साथ आम लोगों की समस्याओं के समाधान पर विशेष ध्यान दे रहे हैं।May be an image of one or more people and dais
शुक्रवार को गांव सेरा के विश्राम गृह में जनसमस्या निवारण एवं राहत राशि वितरण समारोह की अध्यक्षता करते हुए कमलेश ठाकुर ने कहा कि आज नादौन क्षेत्र का नाम देश-विदेश में प्रसिद्ध हो रहा है। मुख्यमंत्री के प्रति नादौन क्षेत्र की जनता के स्नेह और सहयोग से ही यह संभव हो रहा है।
कमलेश ठाकुर ने बताया कि क्षेत्रवासियों की सुविधा के लिए मुख्यमंत्री ने विशेष व्यवस्था की है और इसके लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ग्रुप भी बनाए हैं।May be an image of one or more people किसी भी जनसमस्या का पता चलने पर त्वरित कार्रवाई की जाती है। कमलेश ठाकुर ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं और विशेषकर बूथ प्रभारियों से कहा कि अगर उनके क्षेत्र के किसी व्यक्ति को कोई समस्या है या किसी अनहोनी घटना के कारण उसको तुरंत मदद की आवश्यकता है तो तुरंत इसकी सूचना दें, ताकि प्रभावित व्यक्ति की तत्काल मदद की जा सके।May be an image of dais and text that says "सुख की सरकार हिमावल हिनाबलसर्कार ससकार"
इस अवसर पर कमलेश ठाकुर ने लगभग 140 जरुरतमंद लोगों को मुख्यमंत्री राहत कोष से कुल 39 लाख रुपये की राशि के स्वीकृति पत्र प्रदान किए। उन्होंने बताया कि यह राशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में हस्तांतरित की जा रही है।
इससे पहले, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पृथी चंद ने भी अपने विचार रखे। जबकि, एसडीएम निशांत शर्मा ने प्रशासन की ओर से विधायक कमलेश ठाकुर का स्वागत किया। कार्यक्रम में ओबीसी वित्त एवं विकास निगम के उपाध्यक्ष डॉ. मोहन लाल, बीडीओ राजेश कुमार, अन्य वरिष्ठ अधिकारी, पूर्व बीडीसी अध्यक्ष सुनील दत्त, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता भारत भूषण कपिल और पार्टी के अन्य नेता भी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

अग्निवीर भर्ती की लिखित परीक्षा 16 अक्तूबर को – कर्नल संजीव कुमार

ऊना : 7 अक्तूबर: सेना भर्ती कार्यालय हमीरपुर के निदेशक कर्नल संजीव कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि अग्निपथ योजना के तहत हमीरपुर, बिलासपुर व ऊना जिला के अभ्यार्थियों के लिए अग्निवीर सेना...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सिहोरपाई में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह : क्षेत्र के विकास के लिए शिक्षा व्यवस्था का बेहतर होना अति आवश्यक – विधायक संजय रत्न

ज्वालामुखी 26 दिसंबर:  विधानसभा क्षेत्र ज्वालामुखी के विधायक संजय रत्न ने कहा कि किसी भी क्षेत्र के विकास के लिए शिक्षा व्यवस्था का बेहतर होना अति आवश्यक है । उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री की उपस्थिति में त्रिपक्षीय समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित : नेरी में छह महीने के भीतर बायोचार संयंत्र स्थापित किया जाएगाः मुख्यमंत्री

एएम नाथ। शिमला।  हिमाचल प्रदेश में देश का पहला स्टेट स्पोर्टिड बायोचार कार्यक्रम आरम्भ किया जाएगा। इस कार्यक्रम के तहत हमीरपुर जिला के नेरी में छह महीने के भीतर एक बायोचार संयंत्र स्थापित किया...
हिमाचल प्रदेश

अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले में युवाओं के लिए सेना भर्ती बारे स्टॉल स्थापित

एएम नाथ। चम्बा : आर्मी रिक्रूटिंग ऑफिस पालमपुर द्वारा चंबा अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले में युवाओं के लिए सेना भर्ती से संबंधित एक स्टॉल लगाया गया है। यह स्टॉल 26 जुलाई से 03 अगस्त 2025...
Translate »
error: Content is protected !!