हमीरपुर में कुलदीप सिंह पठानिया करेंगे हिमाचल दिवस समारोह की अध्यक्षता

by
एएम नाथ। हमीरपुर 10 अप्रैल। 79वां हिमाचल दिवस 15 अप्रैल को जिला हमीरपुर में भी हर्षाेल्लास के साथ मनाया जाएगा। जिला प्रशासन ने इसके लिए तैयारियां आरंभ कर दी हैं। उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने बताया कि जिला स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह शहीद कैप्टन मृदुल शर्मा मेमोरियल सीनियर सेकंडरी स्कूल हमीरपुर के मैदान में आयोजित किया जाएगा, जिसमें हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया सुबह 11 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और भव्य परेड की सलामी लेंगे।
उपायुक्त ने बताया कि विधानसभा अध्यक्ष 14 अप्रैल शाम को ही चंबा से हमीरपुर पहुंच जाएंगे और 15 अप्रैल को जिला स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह के समापन के बाद शिमला रवाना हो जाएंगे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के हित में, भ्रामक सूचनाओं से बचें : परवेश ठाकुर

एएम नाथ। चम्बा : वरिष्ठ अधिशासी अभियंता, विद्युत मण्डल एचपीएसईबीएल, चम्बा परवेश ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड द्वारा राज्य सरकार के निर्देशानुसार प्रदेश में पुराने विद्युत...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश में सब कुछ चंगा है तो हर जगह क्यों है अराजकता : जयराम ठाकुर

एएम नाथ। शिमला :  सुक्खू सरकार पर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि सरकार में बैठे लोग हर दिन आते हैं और बयान देते हैं कि प्रदेश में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ऊना में जल्द शुरू होगी दालचीनी की खेती, तनोह से शुरू होगा शुभारंभ – वीरेंद्र कंवर

ग्राम पंचायत सिंहाणा किसानों के लिए आयोजित किया गया एक दिवसीय जागरूकता शिविर ऊना, 25 सितंबर – कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत सिंहाणा में किसानों के लिए आज एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विकासखंड चंबा ,भटियात, तीसा में खुलेगी उचित मूल्य की दुकानें : 28 फरवरी तक आवेदन आमंत्रित

अधिक जानकारी के लिए यहां करें संपर्क- 01899-222401 एएम नाथ। चंबा : जिला चंबा के विभिन्न विकासखंडों में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत उचित मूल्य की दुकानों के आवंटन के लिए खाद्य, नागरिक आपूर्ति...
Translate »
error: Content is protected !!