पंजाब के 10 श्रद्धालुओं की मौत : यमुना में पलटी नाव, 30 लोग थे सवार…वृंदावन दर्शन के लिए गया था जत्था

by

मथुरा :  पंजाब के श्रद्धालुओं के साथ उत्तर प्रदेश के मथुरा में बड़ा हादसा हुआ है। लुधियाना के जगरांव, मुक्तसर और जालंधर से वृंदावन दर्शन के लिए गए श्रद्धालुओं के जत्थे की नाव शुक्रवार को यमुना नदी में पलट गई। इस हादसे के समय नाव में पंजाब के 30 से अधिक श्रद्धालु सवार बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि करीब 10 लोगों की मौत हुई है।

दोपहर करीब ढाई बजे जत्था केशीघाट से रवाना हुआ था, लेकिन कुछ ही दूरी पर नाव असंतुलित होकर नदी में पलट गई। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय प्रशासन करीब 100 गोताखोरों के साथ राहत कार्य के लिए मौके पर पहुंचा। सभी गोताखोर श्रद्धालुओं को बचाने में जुटे हुए हैं।  जानकारी के अनुसार, 10 से 12 श्रद्धालुओं को यमुना से बाहर निकाल लिया गया है, लेकिन फिलहाल वे बेहोश हैं। वहीं, 10 श्रद्धालु अभी भी लापता बताए जा रहे हैं जिनकी तलाश जारी है। इस हादसे के बाद जगरांव में श्रद्धालुओं के परिवारों के अलावा पूरे इलाके में लोग बेहद चिंतित हैं।

जानकारी के अनुसार, जगरांव के श्री बांके बिहारी क्लब के नेतृत्व में भजन गायक लवी वहिल और यशू बजाज श्रद्धालुओं की दो बसों के साथ वृंदावन की चार दिवसीय धार्मिक यात्रा पर निकले थे। शुक्रवार सुबह वृंदावन पहुंचे और श्री बांके बिहारी के दर्शन करने के बाद श्रद्धालु यमुना पार स्थित पवित्र मंदिरों के दर्शन के लिए जा नाव में सवार होकर जा रहे थे।  नाव के रवाना होने के कुछ समय बाद ही उसका संतुलन बिगड़ गया और नाव यमुना नदी में पलट गई।   ताया जा रहा है कि यह हादसा नदी में बह रहे पीपों से नाव के टकराने के कारण हुआ। दरअसल, वहां पीपों का पुल बनाया गया था, लेकिन नदी में जलस्तर बढ़ने के कारण पीपे खोल दिए गए थे। ये पीपे नदी में इधर-उधर तैर रहे थे, जो इस हादसे का कारण बने।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

देनोवाल खुर्द में वार्षिक जोड़ मेला बड़ी धूमधाम से मनाया : महफिल ए कव्वाल प्रेम कव्वाल पार्टी पनाम वाले तथा हरबंस लाल कव्वाल गोबिंदपुर वालों ने बाबा जी की महिमा का किया गुणगान- सरपंच जतिंदर ज्योति

गढ़शंकर, 26 दिसम्बर : दरगाह शरीफ बाबा रज़ा बली जी कादरी साईं मसकीन जी मसकीन कादरी तकिया खजूरां वाले जी गांव देनोवाल खुर्द में वार्षिक जोड़ मेला बड़ी धूमधाम से मनाया गया। हर साल...
article-image
पंजाब

2 गिरफ्तार : 380 ग्राम नशीले पदार्थ के साथ

गढ़शंकर – गढ़शंकर पुलिस की बीनेवाल चौकी के गांव बारापुर में एक बाइक पर सवार दो युवकों से 380 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद कर मामला दर्ज किया है। पुलिस द्वारा जारी प्रेसनोट के अनुसार...
article-image
पंजाब

तीन सौ नशीली गोलीयों सहित दो युवक ग्रिफतार, बाईक चोरी के आरोप में भी एक युवक ग्रिफतार

गढ़शंकर : गढ़शंकर पुिलस ने गशत दौरान दो एक्टिवा स्वार युवकों को तीन सौ नशीली गोलीयों सहित ग्रिफतार कर एनडीपीएस एकट तहत मामला दर्ज कर लिया। जानकारी मुताबिक गढ़शंकर पुलिस की एक पुलिस पार्टी...
article-image
पंजाब

होशियारपुर के सरकारी स्कूल में 12 वर्षीय छात्रा से कथित दुष्कर्म मामला: पिता और डॉक्टर के गंभीर आरोप, पुलिस कार्रवाई पर भी उठे सवाल

होशियारपुर। जिले के एक सरकारी स्कूल की 12 वर्षीय छात्रा से कथित दुष्कर्म के मामले में पीड़ित बच्ची के पिता और उसका उपचार कर रही डॉक्टर ने गंभीर बातें सामने रखी हैं। बच्ची फिलहाल...
Translate »
error: Content is protected !!