ऊना में जल्द शुरू होगी दालचीनी की खेती, तनोह से शुरू होगा शुभारंभ – वीरेंद्र कंवर

by

ग्राम पंचायत सिंहाणा किसानों के लिए आयोजित किया गया एक दिवसीय जागरूकता शिविर
ऊना, 25 सितंबर – कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत सिंहाणा में किसानों के लिए आज एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता ग्रामीण विकास पंचायती राज, कृषि मत्स्य एवं पशुपालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने की।
अपने संबोधन में वीरेंद्र कंवर ने कहा कि जिला ऊना व हमीरपुर में किसानों की आय को बढ़ाने के लिए जल्द ही दालचीनी की खेती शुरू की जाएगी। उन्होंने कहा कि इसका शुभारंभ जल्द ही तनोह से किया जाएगा। उन्होने कहा कि किसानों को अपनी आय बढ़ाने के लिए मिश्रित खेती की ओर जाना होगा। खेती के साथ-साथ पशुपालन तथा मत्स्य पालन जैसी गतिविधियों के साथ जुड़ना होगा। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री ने कहा प्रदेश सरकार प्राकृतिक खेती को बढ़ावा दे रही है ताकि जहर मुक्त खेती को हिमाचल प्रदेश में समाप्त किया जा सके। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में सरकार बनने के बाद अब तक 1 लाख 20 हजार किसानों को प्राकृतिक खेती के साथ जोड़ा गया है। उन्होंने कहा कि किसानों को अच्छी नस्ल के पशु पालने चाहिए ताकि उन्हें अधिक लाभ मिल सके।
कृषि मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार एफपीओ के माध्यम से किसानों को लाभान्वित करने का प्रयास कर रही है ताकि उन्हें अपने उत्पादों के बेहतर दाम मिल सके। वीरेंद्र कंवर ने कहा कि कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा दिया जा रहा है। यहां घरवासड़ा तथा पीपलू मैं पैराग्लाइडिंग खेलों को संचालित करने की अनुमति मिल गई है। इसके अलावा गोविंद सागर झील में वॉटर स्पोर्ट्स गतिविधियों का ट्रायल सफल रहा है। वीरेंद्र कंवर ने कहा कि सोलहसिंगी धार के छोटे व बड़े किलों को आपस में जोड़ने के लिए वन विभाग को पांच लाख की धनराशि दी गई है। उन्होंने कहा कि राधा स्वामी सत्संग केंद्र तक जाने वाले लिंक रोड के लिए भी 11 लाख रुपए प्रदान किए गए हैं। कंवर ने कहा कि बरसात में हुए नुकसान के चलते यहां पर 14 डंगे तथा 5 पशुशालाएं बनाने को स्वीकृति मिली है। उन्होंने कहा यहां पेयजल की समस्या को समाप्त करने के लिए पुरानी लाइनें बदलने के लिए 10 लाख रुपए का एस्टीमेट बनाया गया है। इसके लिए धन स्वीकृत कर दिया गया है। उन्होंने घोषणा की कि स्थानीय स्कूल में 9 कमरे बनाए जाएंगे। इसके अलावा उन्होंने स्कूल में बैडमिंटन कोर्ट व खेल के मैदान के निर्माण के लिए चार लाख की धनराशि स्वीकृत की।
शहीद अजय के नाम पर बनेगा द्वार
अपने संबोधन में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री ने कहा कि कारगिल में शहीद हुए अजय कुमार की याद में दो लाख की लागत से एक भव्य द्वार बनाया जाएगा।
इस अवसर पर एसडीएम विशाल शर्मा, बीडीओ बंगाणा यशपाल सिंह परमार, उप निदेशक कृषि डॉ. अतुल डोगरा, डाॅ. सत्येंद्र ठाकुर सहित स्थानीय पंचायत के प्रतिनिधि तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

कर्मचारी महासंघों के संयुक्त सम्मेलन में जलशक्ति कर्मियों को उपमुख्यमंत्री ने दिया भरोसा… मैं आपके साथ, हर जायज़ मुद्दे का होगा समाधान

रोहित जसवाल/ एएम नाथ । ऊना, 7 फरवरी : उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने जलशक्ति विभाग के कर्मचारी महासंघों के संयुक्त सम्मेलन में कर्मचारियों को आश्वस्त किया कि राज्य सरकार उनकी सभी जायज़ समस्याओं के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

दिलजीत दोसांझ का पीएम मोदी से मिलना-पसंद नहीं आया किसानों को – कहा- शंभू बॉर्डर पर जाकर डल्लेवाल से चाहिए था मिलना

पंजाबी गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ की नए साल के दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात पर प्रदर्शनकारी किसानों ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की, जिन्होंने उनके मुद्दे के प्रति उनकी प्रतिबद्धता पर सवाल उठाए। जहां...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला शिमला की 441 पंचायतों में चिट्टे के खिलाफ चलेगा विशेष अभियान – अनुपम कश्यप

हर पंचायत और हर गांव तक पहुंचेगा नशा मुक्ति का संदेश, मिशन मोड में चलेगा अभियान, जन प्रतिनिधियों की होगी अहम भूमिका एएम नाथ। शिमला : जिला शिमला में नशे, विशेषकर चिट्टे (हेरोइन) के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति घोषित : 24 स्थाई आमंत्रित और 105 कार्यसमिति सदस्य बने

एएम नाथ। शिमला : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने 129 सदस्यों की प्रदेश कार्यसमिति की घोषणा की जिसमें स्थाई आमंत्रित सदस्य 24 और कार्य समिति सदस्य 105 है। उन्होंने बताया कि स्थाई...
Translate »
error: Content is protected !!