सेवानिवृत्ति पर सेवादार प्रकाश चंद को दी विदाई

by

एएम नाथ। चंबा : ज़िला लोक संपर्क अधिकारी कार्यालय चंबा में कार्यरत सेवादार प्रकाश चंद शनिवार को सेवानिवृत्त हो गए। विभागीय अधिकारियों- कर्मचारियों ने शुभकामनाएं देते हुए उनके सुखद भविष्य एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।
इस अवसर पर ज़िला लोक संपर्क अधिकारी कार्यालय चंबा में उनके सम्मान में विदाई समारोह आयोजित किया गया।
सहायक लोक संपर्क अधिकारी राकेश कुमार ने सेवादार के रूप में उनके दीर्घ सेवाकाल की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने अपनी सेवाओं के दौरान सदैव कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी और लगन का परिचय दिया। उन्होंने अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा के साथ करते हुए विभाग की कार्यप्रणाली को सशक्त बनाने में उल्लेखनीय योगदान दिया।
प्रकाश चंद ने सूचना एवं जनसंपर्क विभाग में वर्ष 1989 से अपनी सेवाएं आरंभ की थीं। ज़िले में उनकी उत्कृष्ट विभागीय सेवाओं एवं महत्वपूर्ण योगदान के लिए उन्हें अनेक अवसरों पर जिला स्तरीय समारोहों के दौरान सम्मानित किया गया तथा प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।
इस अवसर पर कार्यालय के अधिकारियों-कर्मचारियों में सुरेश ठाकुर, जमीत सिंह, रजत डोगरा, उत्तम सिंह, अंकुश शर्मा, दिनेश कुमार ने भी प्रकाश चंद को शुभकामनाएं दीं।
इस दौरान प्रकाश चंद की धर्मपत्नी अनीता देवी, बड़े भाई सीआर कपूर उनकी पत्नी डरपो देवी, बहन ब्रिकमा देवी, महेंद्र कपूर, बेटा लोकेन्द्र, बेटी मधु और अंकिता उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश में हर तरफ अव्यवस्थाओं की भरमार, जनहित के मुद्दे पर खामोश सरकार : जयराम ठाकुर

पानी के लिए एसडीएम कार्यालय का घेराव करने से पता चलती है स्थिति की भयावहता  भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय स्वास्थ्य, रसायन एवं उर्वरक मंत्री जेपी नड्डा से मिले नेता तिपक्ष एएम नाथ।...
हिमाचल प्रदेश

नगर निगम बद्दी की मतदाता सूची पुनरीक्षण प्रक्रिया अंतिम चरण में : 2 जुलाई तक कर सकते हैं अपील

बद्दी, 29 जून (तारा) : नगर निगम बद्दी की मतदाता सूचियों के विशेष पुनरीक्षण का कार्य अंतिम चरण में पहुंच गया है। राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से निर्धारित कार्यक्रम के तहत 27 जून...
article-image
हिमाचल प्रदेश

समझ में नहीं आ रहा है कि क्या हो रहा – सीएम कहते हैं योजनाएं बंद नहीं हुई तो किसी को क्यों नहीं मिल रही हैं : जयराम ठाकुर

संवेदनशीलता के आधार पर सहारा जैसी योजनाओं का पैसा जारी करे सरकार एएम नाथ। शिमला :   नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि पूर्व सरकार में चलाई जा रही जनहित की योजनाओं के लाभार्थियों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल की 564 सडक़ें और 100 पुल आएंगे जांच के घेरे में : केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय ने क्वालिटी जांचने का दिया लक्ष्य

शिमला : केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय ने प्रधानमंत्री ग्राम सडक़ योजना के तहत हिमाचल में वर्ष 2022-23 के दौरान 664 सडक़ एवं पुलों के प्रोजेक्ट की क्वालिटी जांचने का लक्ष्य दिया है। इनमें 564...
Translate »
error: Content is protected !!