सेवानिवृत्त राजस्व अधिकारियों से पुनर्नियोजन के लिए आवेदन आमंत्रित

by

आवेदन की अंतिम तिथि 19 जनवरी 2026 सांय 5 बजे तक

एएम नाथ। चम्बा : जिला चंबा में सेवानिवृत्त राजस्व अधिकारियों से पुनर्नियोजन के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं, आवेदन की अंतिम तिथि 19 जनवरी 2026 सांय 5:00 बजे तक है। यह जानकारी देते हुए
उपायुक्त चंबा मुकेश रेपसवाल ने बताया कि जिला चम्बा में लंबित राजस्व मामलों के त्वरित निपटारे के लिए सेवानिवृत्त तहसीलदार, नायब तहसीलदार, कानूनगो एवं पटवारी के पदों का पुनर्नियोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सेवानिवृत्त अधिकारियों का राजस्व विभाग में कम से कम 5 वर्ष सेवाकाल व अधिकतम आयु 65 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। उन्होंने यह भी बताया कि पुनर्नियोजित तहसीलदार को 70 हजार, नायब तहसीलदार को 60 हजार, कानूनगो को 50 हजार व पटवारी को 40 हजार मासिक वेतन दिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि इच्छुक पात्र सेवानिवृत्त अधिकारी आवेदन प्रारूप, आवेदन व पुनर्नियोजन से संबंधित अन्य शर्तों व नियमों तथा इस संबंध में अधिक जानकारी उपायुक्त कार्यालय चम्बा अथवा उनकी वेबसाइट https://hpchamba.nic.in से प्राप्त कर सकते हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल के पांच पुलों सहित रक्षा मंत्री ने 75 बुनियादी परियोजनाएं राष्ट्र को की समर्पित

एएम नाथ। शिमला :  रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) द्वारा 2236 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित 74 बुनियादी ढांचा परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित किया। ये परियोजनाएं...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में निराश्रितों के लिए ‘सरकार ही परिवार : सीएम सुक्खू के मानवीय दृष्टिकोण की मिसाल है ‘मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना’*

रोहित जसवाल।  ऊना, 1 जनवरी। हिमाचल सरकार की मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना पूरे देश में सामाजिक सुरक्षा का एक ऐसा उम्दा मॉडल बन चुकी है, जिसने हजारों ज़िंदगियों को सम्मान, सुरक्षा और नया जीवन...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

बंदर ने नाबालिगों पर हमला कर तीन को किया घायल

गढ़शंकर, 28 अक्तूबर : गढ़शंकर तहसील के गांव कोट व कोट राजपूतां में एक बंदर से लोग परेशान है। अब तक तीन नाबालिगों पर बंदर ने हमला कर गंभीर घायल कर दिया है। गांव...
article-image
दिल्ली , पंजाब , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

शादीशुदा प्रेमिका ने की थी हत्या, अब पूरा परिवार गिरफ्तार : 33 दिन बाद अब मर्डर मिस्ट्री का खुल गया राज – पंकज ने बनाया था निशु के नाम का टैटू, 9 साल का था रिलेशन

एएम नाथ।पालमपुर :   पंकज के मर्डर के 33 दिन बाद अब मर्डर मिस्ट्री का राज खुल गया है। इस क्राइम थ्रीलर कहानी की तरह जब परत-दर-परत खुलती है तो हर कोई हैरान है। मामला...
Translate »
error: Content is protected !!