सेहत बीमा योजना को प्रदेश में वास्तविकता से लागू करे पंजाब सरकार : खन्ना

by

होशियारपुर, 11 फरवरी  : पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने कहा कि पंजाब सरकार की 10 लाख की सेहत बीमा योजना पंजाब के अधिकतर अस्पतालों में लागू नहीं है जिसके चलते कई अस्पतालों में सेहत बीमा कार्ड अस्वीकृत होने पर प्रदेश की जनता खुद को ठगा हुआ महसूस कर रही है। खन्ना ने कहा की पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान शुरू से ही जुमले फेंकने में माहिर हैं। आगामी चुनावों में प्रदेश की जनता के मत हासिल करने के लिए पंजाब सरकार ने प्रदेश की जनता को जो 10 लाख के सेहत बीमा कार्ड का सपना दिखाया है वो कई अस्पतालों में अस्वीकृत किया जा रहा है जिस सम्बन्धी लोगों से शिकायतें भी प्राप्त हो रही हैं। खन्ना ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान को चाहिए कि अगर वे वास्तव में पंजाबवासियों को सेहत सुविधा देना चाहते हैं तो 10 लाख की सेहत बीमा योजना को पंजाब के सभी अस्पतालों में वास्तविकता से लागू करवाएं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

टाऊन हॉल ऊना में 4 नवम्बर को लगेगा दिव्यांगता मूल्यांकन शिविर – विश्वमोहन देव चौहान

ऊना, 19 अक्तूबर. जिला रेड क्रॉस सोसाइटी ऊना और भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम मोहाली के सहयोग से ऊना उपमंडल के तहत टाउन हॉल ऊना में 4 नवम्बर को दिव्यांग व्यक्तियों के लिए दिव्यांगता...
article-image
पंजाब

पार्टी कार्यकर्ताओं की राय लेने के लिए पांच सदस्यीय कमेटी का गठन सुखदेव सिंह ढींढसा ने किया

चंडीगढ़ : सुखदेव सिंह ढींढसा के नेतृत्व में बीते शनिवार शिरोमणि अकाली दल (यूनाइटेड) के प्रमुख नेताओं की एक अहम बैठक हुई। जिसमें पार्टी अध्यक्ष सुखदेव सिंह ढींढसा को पूरा अधिकार दिया गया कि वह...
article-image
हिमाचल प्रदेश

46 नशे की गोलियों के साथ एक गिरफ्तार, मुकदमा दर्ज

माहिलपुर, 27 नवम्बर : अजनोहा चौकी इंचार्ज कौशल चंद्र ने मोटरसाइकिल सवार एक व्यक्ति परमिंदर सिंह उर्फ परम पुत्र जसविंदर सिंह निवासी गांव अजनोहा को 46 नशे की गोलियों के साथ गिरफ्तार एनडीपीएस एक्ट...
Translate »
error: Content is protected !!