पार्टी कार्यकर्ताओं की राय लेने के लिए पांच सदस्यीय कमेटी का गठन सुखदेव सिंह ढींढसा ने किया

by

चंडीगढ़ : सुखदेव सिंह ढींढसा के नेतृत्व में बीते शनिवार शिरोमणि अकाली दल (यूनाइटेड) के प्रमुख नेताओं की एक अहम बैठक हुई। जिसमें पार्टी अध्यक्ष सुखदेव सिंह ढींढसा को पूरा अधिकार दिया गया कि वह एक कमेटी बनाकर पार्टी कार्यकर्ताओं से चर्चा करें और मौजूदा राजनीतिक हालात को ध्यान में रखते हुए पार्टी की अगली रणनीति तैयार करने के लिए उनकी राय लें। जिसके बाद आज इस संबंध में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की पांच सदस्यीय समिति का गठन किया गया है।

कमेटी में पार्टी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष जस्टिस निर्मल सिंह (सेवानिवृत्त) को अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही सीनियर उपाध्यक्ष सुखविंदर सिंह औलख, महासचिव मनजीत सिंह दसूहा, महासचिव सुखवंत सिंह सराओ और कार्यकारी सदस्य (एसजीपीसी) जसवन्त सिंह पधाइन का नाम शामिल है। सुखदेव सिंह ढींडसा ने कहा कि कमेटी पंजाब के हर जिले में पार्टी कार्यकर्ताओं से चर्चा करेगी और 15 दिनों के भीतर उन्हें रिपोर्ट सौंपेगी। जिसके बाद वरिष्ठ नेताओं की बैठक बुलाकर इस रिपोर्ट पर फैसला लिया जाएगा और अगली रणनीति बनाई जाएगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

अमित कुमार जांगड़ा को प्रदेश कोर ग्रुप सदस्य बीआईसी नियुक्त

गढ़शंकर।  पंजाब भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़, पी. के. भारद्वाज और उनकी टीम द्वारा अमित कुमार जांगड़ा को प्रदेश कोर ग्रुप सदस्य बीआईसी नियुक्त किया है। इसके साथ ही, जांगड़ा जीएमपी संयोजक, श्री फतेहगढ़ साहिब...
पंजाब

नाबालिग लड़की को दोबारा बहला फुसलाकर लेकर जाने पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

गढ़शंकर – गढ़शंकर पुलिस ने नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर कर ले जाने के आरोप में पीड़िता के पिता के बयान पर मामला दर्ज किया है। पीड़िता के पिता ने गढ़शंकर पुलिस को दिए...
article-image
पंजाब

बीनेवाल में शहीदों को समर्पित आयोजित खेल मेले में बालीवाल के फाईनल मुकावले में जगदेव कलां ने राजू माजरा को हरा कर खिताब पर किया कबजा

गढ़शंकर। गांव बीनेवाल में युनाईटेड स्र्पोटस कलब बीनेवाल दुारा शहीदों की याद में आयोजित 18 वां ग्रामीण खेल मेले में बालीवाल के फाईनल मुकावले में जगदेव कलां की टीम ने राजू माजरा की टीम...
Translate »
error: Content is protected !!