डीजीपी और कारोबारी विवाद : हिमाचल हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, DGP-SP कांगड़ा को पदमुक्त करने के आदेश

by
एएम नाथ, शिमला, 26 दिसंबर :  कारोबारी निशांत शर्मा और डीजीपी संजय कुंडू मामले में हिमाचल हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला लेते हुए मंगलवार को हिमाचल पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू और एसपी कांगड़ा शालिनी अग्निहोत्री को अपने पद से हटाने के निर्देश दिए हैं। दरअसल, आज हाईकोर्ट में डीजीपी और कारोबारी निशांत शर्मा मामले में सुनवाई हुई। कोर्ट ने अब तक की जांच को देखते हुए इन्हें पदमुक्त करने को कहा है।
कोर्ट के आदेशों में कहा गया है कि सरकार कारोबारी निशांत शर्मा मामले की जांच पूरी होने तक पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू और एसपी कांगड़ा शालिनी अग्निहोत्री को दूसरी जगह तैनाती दे ताकि यह मामले की जाँच को प्रभावित न कर सकें। कोर्ट ने यह भी कहा है कि मामले में शामिल अधिकारियों को दोषी नहीं समझा जा रहा है। केवल जाँच प्रभावित न हो इस उद्देश्य से यह आदेश दिए गए हैं।
बता दें कि हिमाचल हाईकोर्ट न्यायालय ने निशांत शर्मा मामले में स्वत: संज्ञान लिया था। हाईकोर्ट ने सरकार से पूछा था कि क्या इस मामले में एफआईआर दर्ज की गई है। सरकार ने कोर्ट को बताया कि जो तथ्य शिकायत में लिखे थे, उनकी छानबीन कर स्टेटस रिपोर्ट रख रहे हैं। न्यायालय का मत था कि एक मामले में सुप्रीम कोर्ट में स्पष्ट किया है कि जब कोई व्यक्ति शिकायत करता है तो एफआईआर जरूरी है। उसके बाद आगे की कार्रवाई होनी चाहिए।
उल्लेखनीय है कि निशांत ने कांगड़ा पुलिस अधीक्षक को शिकायत दी है। उन्होंने जान का खतरा बताते हुए सुरक्षा की मांग की है। शिकायत में यह भी कहा कि भागसूनाग में कुछ गुंडातत्व ने उन्हें रोका। शिकायतकर्ता निशांत शर्मा ने यह भी आरोप लगाया था शिकायत के बाद पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया। हाईकोर्ट के आदेश पर पुलिस ने पालमपुर के कारोबारी की ओर से लगाए आरोपों के मामले में मैक्लोडगंज थाना में दो अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

2 अक्तूबर को ग्रामसभा में पढ़ी जाएंगी संबंधित पंचायत की मतदाता सूचियां

ऊना: आगामी विधानसभा चुनावों के मध्यनज़र प्रत्येक नागरिक अपने वोट का प्रयोग कर सके इसके लिए स्वीप के तहत जिला के प्रत्येक पंचायत में आगामी 2 अक्तूबर को आयोजित होने वाली विशेष बैठकों में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में स्थापित किये जा रहे राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल : राजेश धर्माणी

50 करोड़ की लागत से हटवाड़ बनेगा राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल, 25 बीघा भूमि विभाग को स्थानांतरित हटवाड़ स्कूल में आयोजित क्लस्टर स्तरीय वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में बोले तकनीकी शिक्षा मंत्री एएम...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

कंक्रीट बैरिकेड्स तोड़ने वाली मशीनें लेकर शंभू बॉर्डर पहुंचे किसान : बुलेटप्रूफ भी, आंसू गैस के गोलों का असर नहीं, कल दिल्ली कूच करेंगे

शंभू बॉर्डर :  शंभू बॉर्डर पर धरना दे रहे  किसान बुधवार को दिल्ली रवाना होंगे। यहां हरियाणा पुलिस के बैरिकेड्स तोड़ने के लिए किसान जेसीबी और हाईड्रोलिक क्रेन जैसी हैवी मशीनरी लेकर पहुंच गए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

लखपति दीदी पहल के सफल कार्यान्वयन को लेकर बैठक आयोजित : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने की अध्यक्षता

विशेष जागरूकता शिविर आयोजित करने के दिए निर्देश एएम नाथ। चंबा : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने कहा कि ज़िला में स्वयं सहायता समूहों के सदस्यों की आर्थिकी में सुधार लाने के लिए खंड स्तर पर...
Translate »
error: Content is protected !!