सैनिक विश्राम गृह चंबा में 31 जनवरी को भूतपूर्व सैनिकों के लिए चिकित्सा जांच शिविर का आयोजन : कैप्टन अनुमेहा पराशर 

by
एएम नाथ। चंबा : सैनिक विश्राम गृह चंबा में 31 जनवरी को भूतपूर्व सैनिकों के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह जानकारी कैप्टन अनुमेहा पाराशर (सेवानिवृत) उपनिदेशक जिला सैनिक कल्याण कार्यालय चंबा द्वारा दी गई है। उन्होंने बताया कि भूतपूर्व सैनिकों, दिवंगत सैनिकों के परिवारों और वीर नारियों के स्वास्थ्य जांच के लिए सैनिक विश्राम गृह चंबा में 31 जनवरी को चिकित्सा जांच शिविर स्टेशन हैडक्वाटर ईसीएचएस द्वारा आयोजित किया जा रहा है जिसमें कर्नल जीएस ठकुर, डाॅ. कुमल प्रीत, जोगिंदर कुमार, लाभ सिंह, संजय कुमार, तथा सुदर्शन कुमार मौजूद रहेंगे। उन्होंने चिकित्सा जांच शिविर में रक्त व शुगर की जांच करवाने के लिए आने वाले व्यक्तियों से अपील की है कि वे खाली पेट आएं।
उन्होंने चंबा के समस्त भूतपूर्व सैनिकों व वीर नारियों से आग्रह किया है कि वे इस स्वास्थ्य जांच शिविर में उपस्थित होकर अपना चेकअप करवा कर दवाइयां भी ले सकते हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

देव संस्कृति के महाकुंभ मंडी शिवरात्रि महोत्सव का भव्य समापन : राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल और जयराम ठाकुर ने पारंपरिक जलेब में लिया भाग

एएम नाथ। मंडी : प्रदेश की सांस्कृतिक राजधानी मंडी में सात दिनों तक चले अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव का समापन अत्यंत हर्षोल्लास और पारंपरिक भव्यता के साथ संपन्न हुआ, जिसमें बतौर मुख्यातिथि राज्यपाल शिव प्रताप...
article-image
पंजाब

4th Intra Moot Court Competition

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Mar.21 : Panjab University Swami Sarvanand Giri Regional Centre, Hoshiarpur, under the aegis of its Moot Court Committee, successfully organized the 4th Intra Moot Court Competition on March 19,20 with the participation of...
Translate »
error: Content is protected !!