पाइपलाइन विरोध के दौरान किसान ने पीया कीटनाशक…हालत गंभीर

by

श्री मुक्तसर साहिब। मुक्तसर के गांव सीरवाली में बुधवार को उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया जब नहरी विभाग की टीम पुलिस बल के साथ एक किसान के खेत में पाइपलाइन बिछाने पहुंची।

विरोध करते हुए किसान हरजूर सिंह ने कीटनाशक दवा पी ली, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। घटना के बाद प्रशासन बिना पाइपलाइन डाले ही मौके से वापस लौट गया।

किसान के भतीजे हरविंदर सिंह ने आरोप लगाया कि प्रशासन उनके खेत से जबरन पाइपलाइन डाल रहा है। उन्होंने कहा कि यह सब कुछ लोगों की शह पर हो रहा है। हमारा यह मामला कोर्ट में भी विचाराधीन है।

हरविंदर सिंह ने बताया कि करीब 34 साल पहले इस जगह पर खाल बनी हुई थी, लेकिन अब पानी किसी दूसरी दिशा से आ रहा है। इसके बावजूद प्रशासन उनके खेत में नई खाल बनाने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने नहरी विभाग के एक्सईएन पर आरोप लगाते हुए कहा कि एक्सईएन जानबूझकर हमारे साथ धक्का कर रहे हैं।

कोर्ट में केस चलने के बावजूद वह मेरे खेत में जबरन खाल बना रहे हैं। हरविंदर ने बताया कि उनके चाचा ने लाइव वीडियो के दौरान दुखी होकर जहरीली दवा पी ली है । उन्होंने चेतावनी दी कि अगर मेरे चाचा को कुछ हुआ तो इसके जिम्मेदार एक्सईएन होंगे। इस दौरान मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा और माहौल काफी तनावपूर्ण बना रहा। बाद में नहरी विभाग के अधिकारी बिना काम किए ही वहां से चले गए।

वहीं नहरी विभाग के एक्सईएन संदीप कंबोज ने कहा कि सरकार ने पाइपलाइन डालने का प्रोजेक्ट पास किया हुआ है। छह महीने से काम रुका था। अब फसल की कटाई के बाद काम शुरू करने आए थे, तो एक किसान ने विरोध किया। उन्होंने कहा कि मुझे नहीं पता कि किसान ने दवा पी है या नहीं। हम बड़े अधिकारियों के निर्देश पर यहां आए हैं और अपनी ड्यूटी कर रहे हैं। कोर्ट से स्टे के बारे जानकारी नहीं है ।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

चुराह में दर्दनाक हादसा : 300 फीट गहरी खाई में गिरी कार, 4 की मौत

चम्बा के चुराह में काल बनकर आई रात,  नकरोड़–हिमगिरि डैम मार्ग पर बड़ा हादसा एएम नाथ। चम्बा :  चम्बा जिले के चुराह उपमंडल में शनिवार देर रात हुए एक भीषण सड़क हादसे में चार...
article-image
पंजाब

बेटा बना हैवान : पिता की गोली कर की हत्या, हुआ फरार

 तरनतारन  :  पंजाब के तरनतारन में दिल को दहला देने वाला मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि जिले के बहादुरनगर गांव में एक पुत्र ने अपने पिता की गोली मारकर हत्या...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

328 बीघा जमीन कुर्क, पूर्व सांसद केडी सिंह की शिमला में और सिरमौर में थी यह जमीन : ईडी ने अल्केमिस्ट ग्रुप फर्जीवाड़े के मामले को लेकर

एएम नाथ । शिमला : ईडी ने अल्केमिस्ट ग्रुप फर्जीवाड़ा मामले में बड़ी कार्रवाई की है। कंपनी के मालिक और टीएमसी के पूर्व राज्य सांसद केडी सिंह की शिमला में 250 और सिरमौर में...
article-image
पंजाब

कर विभाग ने हजारों करोड़ के जाली बिल घोटाले पर कसा शिकंजा: हरपाल सिंह चीमा

पंजाब के वित्त, योजना, आबकारी और कराधान मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा ने बताया कि राज्य के कर विभाग के प्रवर्तन विंग द्वारा की गई जांच में हजारों करोड़ रुपए के फर्जी बिलिंग घोटाले...
Translate »
error: Content is protected !!