सिन्धु कुमार महानिरीक्षक सहायक प्रशिक्षण केन्द्र सीमा सुरक्षा बल खड़का के 38 वर्ष की निरंतर सेवा के उपरांत सेवा निवृत हुए

by

विदाई पार्टी के अवसर पर जवानों, उनके परिवार एवं नवआरक्षकों के साथ बड़ा खाना का आयोजन किया गया ।

होशियारपुर /दलजीत अजनोहा :  सिन्धु कुमार, महानिरीक्षक, सहायक प्रशिक्षण केन्द्र, सीमा सुरक्षा बल, खड़का के 38 साल के निरंतर सेवा के उपरांत सेवा निवृत होने के उपलक्ष में सहायक प्रशिक्षण केन्द्र, सीमा सुरक्षा बल, खड़का कैम्प होशियारपुर के विभिन्न कंपनियों द्वारा उनकी विदाई समारोह तथा जवानों, उनके परिवार एवं नवआरक्षकों के साथ बड़ा खाना का आयोजन किया गया ।

मुख्य अतिथि श्री सिन्धु कुमार, महानिरीक्षक, सहायक प्रशिक्षण केन्द्र सीमा सुरक्षा बल, खड़का कैम्प का समारोह में श्री रतनेश कुमार, कमांडेन्ट (प्रशिक्षण), सहायक प्रशिक्षण केन्द्र, खड़का एवं अधिकारियों द्वारा स्वागत किया गया। समारोह में महानिरीक्षक के स्वागत में प्रशिक्षणार्थीयों द्वारा शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी प्रस्तुति दी गई । श्री सिन्धु कुमार, महानिरीक्षक ने अपने संवोधन में उसके कार्यकाल को सफलतापूर्वक पुरा करने में सहयोग देने के लिए सभी पदों का आभार व्यक्त किया साथ ही उन्होंने नवआरक्षकों को सफलता प्राप्त करने हेतु मेहनत एवं लगन से कार्य करने का मूलमंत्र दिया। अंत में श्री रतनेश कुमार, कमांडेन्ट ने सहायक प्रशिक्षण केन्द्र, सीमा सुरक्षा बल, खड़का की समस्त स्टाफ कि तरफ से श्री सिन्धु कुमार, महानिरीक्षक को सहायक प्रशिक्षण केन्द्र, सीमा सुरक्षा बल की याद में स्मृति चिन्ह भेंट की और उज्जवल भविष्य कि कामना की

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

विलुप्त पौधों को पुनर्जीवित करने का संकल्प – प्रकृति माँ की गोद में नई जीवन की पहल*

प्रकृति माँ की गोद से लुप्त हो चुके पौधों को पुनर्जीवित करने का एक प्रेरणादायक संकल्प दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा के संस्थापक एवं संचालक श्री आशुतोष महाराज जी की कृपा से लिया गया...
article-image
पंजाब

सुखबीर बादल ने नए सिरे से ली सदस्यता : शिरोमणि अकाली दल की मेंबरशिप मुहिम का आगाज

श्री मुक्तसर साहिब :   शिरोमणि अकाली दल  की ओर गांव बादल से नई मेंबरशिप की गांव बादल से शुरुआत की। पूर्व प्रधान सुखबीर बादल ने फार्म भर कर शिअद की नए सिरे से सदस्यता...
पंजाब , समाचार

कत्ल की साजिश नाकाम, 4 काबू, एक पिस्तौल,  आल्टो कार व मोटरसाइकिल बरामद

समाज विरोधी तत्वों के खि़लाफ़ पूरी सख्ती इस्तेमाल की जाएगी: एसएसपी नवजोत सिंह माहल होशियारपुर : जि़ला पुलिस की तरफ से समाज विरोधी तत्वों के खि़लाफ़ शुरु की गई मुहिम के अंतर्गत कत्ल की...
article-image
पंजाब

जिले में चल रही हैं 341 योग कक्षाएं, रोजाना 15 हजार से ज्यादा लोग ले रहे हैं भाग: DC आशिका जैन

होशियारपुर, 21 जून :  11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज पुलिस लाइन ग्राउंड, होशियारपुर में ‘सी.एम. दी योगशाला’ के अंतर्गत भव्य जिला स्तरीय समागम आयोजित किया गया। समागम में विधायक ब्रम शंकर जिम्पा ने मुख्यातिथि...
Translate »
error: Content is protected !!