अग्निवीर अजय सिंह राजौरी में शहीद , बारूदी सुरंग की चपेट में आ गए थे अजय : 6 बहनों का अकेला भाई था जवान

by

चंडीगढ़ :   खन्ना के रामगढ़ सरदार गांव के रहने वाले 23 वर्षीय अग्निवीर जवान अजय सिंह जम्मू-कश्मीर के राजौरी में शहीद हो गए।

वहीं जवान की शहादत पर सीएम भगवंत मान ने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट कर शोक जताया है। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा कि जम्मू के राजौरी में हुए बारूदी सुरंग विस्फोट में खन्ना के रामगढ़ सरदार गांव के रहने वाले 23 वर्षीय अग्निवीर जवान अजय सिंह शहीद हो गए हैं. परिवार के प्रति गहरी संवेदना हम व्यक्त करते हैं। सीएम भगवंत मान ने आगे लिखा कि देश के प्रति हौसले को दिल से बहादुर जवान ने सलाम किया है। परिवार की हरसंभव सहायता की जाएगी, हमारे लिए हमारे जवान गौरव हैं, भले ही वह अग्निवीर ही क्यों न हों।

वहीं पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने भी अग्निवीर जवान अजय सिंह की शहादत पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि अग्निवीर अजय सिंह की शहादत के बारे में जानकर बहुत दुख हुआ। वह छह बहनों का अकेला भाई, प्रतिबद्ध सैनिक औऱ सच्चा देशभक्त था। शोक संतप्त परिवार के साथ मेरी संवेदनाएं हैं और इस भारी नुकसान की भरपाई कोई भी रकम नहीं कर सकती, लेकिन पंजाब सरकार से मैं अपील करता हूं कि अजय के परिवार की आर्थिक तंगी को ध्यान में रखते हुए उन्हें विशेष मुआवजा दिया जाए।

बारूदी सुरंग की चपेट में आ गए थे अजय : आपको बता दें कि 23 वर्षीय अग्निवीर जवान अजय सिंह छह बहनों का अकेला भाई था। 18 जनवरी सुबह करीब साढ़े 10 बजे जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में पोखरा चौकी के निकट जवान गश्त कर रहे थे तभी तीन जवान बारूदी सुरंग की चपेट में आ गए। इसमें तीनों जवान गंभीर रूप से घायल हो गए. अस्पताल में उपचार के दौरान अग्निवीर जवान अजय सिंह शहीद हो गए, वहीं दो जवानों का अभी अस्पताल में उपचार चल रहा है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

खन्ना की याचिका पर क्वांटम पेपर मिल के प्रदूषण मामले में मानवाधिकार आयोग ने लिया संज्ञान

पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के पर्यावरण इंजीनियर से एक सप्ताह में रिपोर्ट तलब, अगली सुनवाई 14 अक्टूबर को होशियारपुर 19 सितम्बर  : पूर्व सांसद एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता अविनाश राय खन्ना द्वारा सैला...
article-image
पंजाब

Sanjeev Arora Urges Punjab Govt

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/May 14 :Expressing deep concern over the ongoing strike by sanitation workers employed in various municipal councils and corporations across Punjab, Sanjeev Arora, president of Bharat Vikas Parishad and a prominent social worker,...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

जिंदा जलाया- 14 साल के बच्चे नेपिता को कमरे में बंद कर : खुद छत से कूदकर मौके से फरार

फरीदाबाद :  फरीदाबाद में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां, एक 14 वर्षीय लड़के ने अपने पिता को कमरे में बंद कर आग के हवाले कर दिया और खुद छत...
Translate »
error: Content is protected !!