सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा की मेरिट में सफल विद्यार्थियों को आशीष बुटेल ने किया सम्मानित : विद्यार्थियों की सफलता ने बढ़ाया पालमपुर का गौरव – आशीष बुटेल

by
एएम नाथ। पालमपुर, 27 मई : पालमपुर के विधायक आशीष बुटेल ने मंगलवार को नगर निगम कार्यालय परिसर में सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा में मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर सफलता हासिल करने वाले 16 होनहार विद्यार्थियों को सम्मानित किया।
उन्होंने इस गौरव सम्मान समारोह के दौरान कहा कि पालमपुर क्षेत्र के छात्रों ने सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा में शानदार प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। साथ ही में उन्होंने सफल छात्रों और उनके अभिभावकों को बधाई दी और कहा कि इन छात्रों की सफलता पूरे पालमपुर क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि हमारे युवाओं की यह उपलब्धि उनकी मेहनत, लगन और सही मार्गदर्शन का प्रमाण है।
May be an image of 5 people, dais, temple and text that says "जिला db TTH गौरसम्मान-2025 कोरचिंगर:कर्य गौरव सम्मान- -2025 योगदान हेन म.प"
इस सफलता के लिए विधायक ने पालमपुर नगर निगम और हिम विद्यार्थी फाउंडेशन, राजपुर के संयुक्त तत्वावधान में संचालित सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा कोचिंग कार्यक्रम की भी सराहना की। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों को 3 माह की निःशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण कोचिंग दी गई, जिससे उन्हें सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा में 20 में से 16 विद्यार्थियों को सफलता प्राप्त करने में सहायता मिली।
May be an image of 4 people, dais, temple and text
बुटेल ने कहा कि इस प्रकार की पहलें बच्चों के लिए अवसरों के नए द्वार खोलती हैं। उन्होंने भविष्य में भी ऐसे शैक्षणिक कार्यक्रमों को जारी रखने को भी कहा । उन्होंने नगर निगम द्वारा किए जा रहे विकासात्मक कार्यों की सराहना करते हुए आगे भी इसी निरंतर के साथ कार्यों को और प्रगति देने को निर्देशित किया।
इस अवसर पर वूल फेडरेशन निदेशक मंडल सदस्य त्रिलोक चंद, नगर निगम महापौर गोपाल नाग, उप महापौर राजकुमार, सभी पार्षद, आयुक्त नगर निगम डॉ आशीष शर्मा, अतिरिक्त आयुक्त विकास शर्मा, हिम विद्यार्थी अकैडमी के संस्थापक प्यारचंद अकेला,अभयजीत अकेला, व्यापार मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सूद सहित होनहार विद्यार्थियों सहित उनके अभिभावक मौजूद रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

राजस्व घाटा अनुदान अगर नहीं मिलेगा …तो पानी पर दी जाए रॉयल्टी : सीएम सुक्खू

एएम नाथ । शिमला :  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को केंद्र सरकार से आग्रह किया कि वह राज्य में पनबिजली संयंत्रों द्वारा उपयोग किए जाने वाले पानी पर 50...
article-image
हिमाचल प्रदेश

400 खैर के मौछे पकड़ने वाले फॉरेस्ट गार्ड के सस्पेंशन पर उठे सवाल

गुम्मर पंचायत प्रधान शिमला देवी ने फॉरेस्ट डिपार्टमेंट पर लगाए गंभीर आरोप एएम नाथ। धर्मशाला : ज्वालामुखी क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत गुम्मर में 400 खैर के मौछे पकड़े जाने के मामले में फॉरेस्ट...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने वाइस एडमिरल लोचन सिंह पठानिया को मुख्य हाइड्रोग्राफर बनने पर दी बधाई

मुख्यमंत्री  सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कांगड़ा जिला के शाहपुर क्षेत्र के मूल निवासी वाइस एडमिरल लोचन सिंह पठानिया को भारत सरकार के मुख्य जल सर्वेक्षक (हाइड्रोग्राफर) का कार्यभार संभालने पर बधाई दी है। भारतीय...
Translate »
error: Content is protected !!