सैलानियों की सुविधा के लिए : मुख्यमंत्री का निर्णय 2 जनवरी तक दिन-रात खुले रहेंगे ढाबे एवं रेस्तरां

by

शिमला : प्रदेश सरकार ने राज्य में आने वाले सैलानियों की सुविधा के दृष्टिगत रेस्तरां, ढाबे, चाय तथा खान-पान की अन्य दुकानें इत्यादि 2 जनवरी, 2023 तक दिन-रात खुले रखने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा यह निर्णय शिमला से विधायक हरीश जनारथा, मनाली से विधायक भुवनेश्वर गौड़ और कसौली से विधायक विनोद सुल्तानपुरी के सुझाव एवं आग्रह पर लिया गया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा यह निर्णय इस पर्यटन सीजन में प्रदेश में आने वाले पर्यटकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इन प्रबन्धों को आगे भी जारी रखने पर विचार कर सकती है, हालांकि इसमें सम्बन्धित संस्थानों को कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करना होगा। सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पड़ोसी देशों में कोविड-19 की बिगड़ती स्थिति को ध्यान में रखते हुए यहां आने वाले सैलानियों से कोविड-19 से सम्बन्धित सभी सावधानियों के अनुपालन का भी आग्रह किया। विधायक हरीश जनारथा, भुवनेश्वर गौड़ एवं विनोद सुल्तानपुरी ने उनके आग्रह को स्वीकार करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

दो हजार शिक्षकों के बदलेंगे स्कूल : निर्वाचन आयोग ने शिक्षा विभाग के प्रस्ताव को दी मंजूरी

शिमला। विधानसभा चुनाव की मतगणना से पहले करीब दो हजार शिक्षकों के स्कूल बदलेंगे। आदर्श चुनाव आचार संहिता लगने से पहले स्थानांतरित हुए शिक्षक अब रिलीव हो सकेंगे। क्योंकि प्रदेश में विधानसभा चुनाव के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

दिल्ली में बहुत सी ऐसी जगहें , जो शाम होने के बाद बन जाती दुबई : दिल्ली जितनी हसीन दिन में , उतनी ही खूबसूरत रात के समय भी लगती

नई दिल्ली । दिल्ली जितनी हसीन दिन में है, उतनी ही खूबसूरत रात के समय भी लगती है। इस दौरान यहां का नजारा किसी विदेशी जगह से कम नहीं होता। लेकिन कभी-कभी राजधानी की जगहों...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सवा 5 साल बाद सजा ए मौत …पत्नी लाती थी बच्चे….JE पति करता कुकर्म, फिर डार्क वेब पर बिकती थीं चीखें

चित्रकूट: उत्तर प्रदेश के सूखे, शांत और आधे-अधूरे सपनों से भरे बुंदेलखंड में बसे शहर बांदा, चित्रकूट और हमीरपुर ने बहुत कुछ देखा है. गरीबी, पलायन, सूखा और संघर्ष… लेकिन जो सच साल 2020...
article-image
पंजाब

भारी बारिश के बावजूद गवर्नमेंट टीचर्स यूनियन द्वारा बिभिन मांगों को लेकर शिक्षा मंत्री की अर्थी फूंक कर किया प्रदर्शन

भारी बारिश के बावजूद गवर्नमेंट टीचर्स यूनियन द्वारा बिभिन मांगों को लेकर शिक्षा मंत्री की अर्थी फूंक कर प्रदर्शन किया गढ़शंकर : संयुक्त अध्यापक मोर्चा पंजाब के आह्वान पर गवर्नमेंट टीचर्स यूनियन के ब्लाक...
Translate »
error: Content is protected !!