आरोपी महिला कर्मचारी के घर से जूनियर ऑडिटर भर्ती के प्रश्नपत्रों के तीन सेट मिले :बजट सत्र में नशे के खिलाफ सख्त कानून लाया जाएगा : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू

by

शिमला : अगले 60 दिनों में भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता लाई जाएगी। जेओए आईटी पेपर लीक मामले पर सीएम ने मंगलवार को शिमला में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि 12 दिसंबर को एक बैठक बुलाई थी। पुलिस अधिकारियों को कहा था कि इस तरह के सभी मामलों पर नजर रखें। जिसके बाद पुलिस अधिकारियों ने जाल बिछाया और मामले को पकड़ा सुक्खू ने कहा कि कांग्रेस ने युवाओं को विश्वास जताया था कि जितने भी घोटाले नौकरियों से संबंधित हो रहे हैं उन्हें सामने लाया जाएगा। इस पर हमारी सरकार ने काम शुरू किया है।
उन्हींनो ने कहा कि आरोपी महिला कर्मचारी के घर से जूनियर ऑडिटर भर्ती के प्रश्नपत्रों के तीन सेट भी मिले जिसकी परीक्षा की तिथि घोषित नहीं हुई थी। इसी तरह 1 जनवरी 2023 को प्रस्तावित कंप्यूटर ऑपरेटर भर्ती परीक्षा का प्रश्नपत्र भी लीक हो चुका था। 6.40 लाख रुपये उक्त आरोपी महिला कर्मी के घर से मिले। अधीनस्थ सेवाएं चयन बोर्ड में अधिकारी थे, उनका ब्योरा मांगा गया है। इस दृष्टि से एक एसआईटी का गठन किया गया है। कर्मचारी चयन आयोग की ओर से चल रही या होने वाली भर्तियों को फिलहाल रोक दिया। आगे की भर्ती परीक्षाएं कैसे पारदर्शिता से करवाई जाए, सरकार इस पर अध्ययन कर रही है। हमारी सरकार का दृष्टिकोण साफ कि मेरिट को इग्नोर न किया जाए।
उन्हींनो कहा के आने वाले समय में भर्तियां पारदर्शिता से की जाए, कोई भाई-भतीजावाद न हो। उन्हींनो कहा कि पूर्व भाजपा सरकार आंखें मूंद कर 14 लाख बेरोजगार युवाओं के साथ धोखा किया है। हमने फैसला कर लिया है कि अगले 60 दिनों में भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता लाई जाएगी। जो भी पेपर लीक में संलिप्त होंगे उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पिछली भाजपा सरकार ने जो भी गलतियां की थीं। उनके संबंध में आने वाले समय में कुछ और सनसनीखेज जानकारी सामने लाई जाएगी। जो इन संस्थानों में चपरासी लग जाता है, उसी में प्रमोट होता है। जो भर्तियां रद्द हुई हैं, 60 दिन में तय करेंगे कि किस एजेंसी से इन्हें पूरा करवाया है। नई भर्तियां भी जल्द शुरू करेंगे। अगली चयन प्रक्रिया में पारदर्शिता लाई जाएगी। जो लिखित परीक्षा दे चुके हैं, उनका भी देखा जाएगा कि परीक्षा में कोई पेपर लीक भी हुआ है। इस अवसर पर प्रोटेम स्वीकर चंद्र कुमार, वरिष्ठ कांग्रेस नेता व विधायक कर्नल धनीराम शांडिल, हर्षवर्धन चौहान, अनिरुद्ध सिंह, हरीश जनारथा, मीडिया सलाहकार नरेश चौहान व अन्य मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू ने कहा कि हमने नशा माफिया के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का संकल्प लिया है। उसके लिए हम बजट सत्र में नशे के खिलाफ सख्त कानून लाया जाएगा। हमने प्रक्रिया शुरू कर दी है। युवाओं के भविष्य को बर्बाद नहीं होने देंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सभी ग्राम पंचायतों में 21 और 22 जनवरी को होंगी विशेष एंटी चिट्टा ग्राम सभाएं : DC मुकेश रेपसवाल

एएम नाथ। चंबा : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने आदेश जारी करते हुए बताया कि नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से जिले के सभी विकास खंडों की समस्त ग्राम पंचायतों में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सभी बीएलओ घर-घर जाकर करेंगे, मतदाताओं के विवरण की जांच एवं सत्यापन

प्रशिक्षण कार्यशाला में दूसरे दिन मतदाता सूचियों के नवीनीकरण, नए मतदाताओं के नाम सूची में जोड़ने और हटाने संबंधी जानकारी प्रदान की। 26-करसोग (अ.जा.) विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के बीएलओ सुपरवाइजर और बूथ स्तर अधिकारियों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बास्केटबाल में बधानी, हैंडबाल में कांगू और जूडो में उहल स्कूल ने मारी बाजी : खेलों से विद्यार्थियों के व्यक्तित्व को मिलता है नया आयाम: कुलदीप सिंह पठानिया

हमीरपुर, 11 अक्तूबर। छात्राओं की तीन दिवसीय जिला स्तरीय अंडर-19 खेल प्रतियोगिता बुधवार को ब्वायज सीनियर सेकेंडरी स्कूल हमीरपुर के मैदान में संपन्न हुई। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला मैनुअल स्कैवेंजर सतर्कता समिति की बैठक आयोजित : अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अमित मैहरा ने की अध्यक्षता

एएम नाथ। चंबा 17 ,जुलाई :  अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अमित मैहरा की अध्यक्षता में आज  जिला में मैनुअल स्कैवेंजर (हाथ से मैला उठाने) अधिनियम 2013 के अंतर्गत जिला स्तरीय सतर्कता समिति की बैठक आयोजित...
Translate »
error: Content is protected !!