धोखाधड़ी : कीमत 13 कनाल की और रजिस्ट्री की तीन कनाल की, एनआरआई व पिता-पुत्र पर धोखाधड़ी करने के आरोप में मामला दर्ज

by

गढ़शंकर – जमीनों के सौदों में अक्सर लोग मध्यस्थों द्वारा धोखाधड़ी का शिकार हो जाते है और करोड़ों रुपये ख़र्च करने के बाद उनके साथ धोखा होता है। ऐसा ही एक मुख्य थाना गढ़शंकर पुलिस ने दर्ज किया है जिसमें पिता-पुत्र व एनआरआई ने 13 कनाल जमीन का सौदा पांच करोड़ 51 लाख में तय किया था लेकिन उन्होंने खरीद से तीन करोड़ रुपये लेने के बाद मात्र 3 कनाल की रजिस्ट्री की जिसपर खरीददार ने पुलिस के पास इंसाफ की गुहार लगाई थी। लाभ सिंह पुत्र राजपाल निवासी सहदेव ज्वेलर्स तारा आइस फैक्टरी रोड नवाशहर जिला शाहीद भगत सिंह नगर ने डीजीपी पंजाब, डायरेक्टर ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन पंजाब, एडीजीपी एनआरआई पंजाब, एसएसपी होशियारपुर, एसएचओ आर्थिक शाखा होशियारपुर व एसएचओ गढ़शंकर को शिकायत की थी कि एनआरआई धरम सिंह पुत्र पुन्ना सिंह गांव भज्जल, अशोक कुमार पुत्र गोपाल कृष्ण व लव कुमार पुत्र अशोक कुमार निवासी गढ़शंकर थाना गढ़शंकर ने उनके साथ 13 कनाल जमीन का सौदा 2013 में 5 करोड़ 51 लाख रुपये में किया था और उन्होंने 3 करोड़ 97 लाख रुपये विभिन्न स्थानों उन्हें दिए थे। लाभ सिंह ने बताया कि इसके बाद उक्त ने तीन कनाल जमीन की रजिस्ट्री कर दी थी और बाकी जमीन की रजिस्ट्री करने से इंकार कर दिया। लाभ सिंह ने गुहार लगाई थी कि इन लोगों ने साजिश रच कर उनके साथ धोखाधड़ी की है इसलिए इनके विरुद्ध कड़ी कारवाई की जाए। उक्त शिकायत की जांच डीएसपी गढ़शंकर द्वारा करने के बाद एनआरआई धरम सिंह पुत्र पुन्ना सिंह गांव भज्जल, अशोक कुमार पुत्र गोपाल कृष्ण व लव कुमार पुत्र अशोक कुमार निवासी गढ़शंकर थाना गढ़शंकर के विरुद्ध विभिन्न धाराओं के तहत थाना गढ़शंकर मे मामला दर्ज किया गया है। वही किसान पाइप के संचालक अशोक कुमार ने कहा कि उनके विरुद्ध दर्ज किया गया मामला झूठा है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हनुमान जी को मंदिर खाली करने का नोटिस : ईस्ट सेंट्रल रेलवे का कारनामा,अधिकारियों ने बाद में ये मानवीय भूल

धनबाद |झारखंड के धनबाद में रेलवे ने हनुमान जी को मंदिर खाली करने का नोटिस थमा दिया। ईस्ट सेंट्रल रेलवे ने मंगलवार शाम को मंदिर के बाहर ये नोटिस लगाया। यह हनुमानजी के नाम...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

केंद्र सरकार गरीबों के अधिकार छीनने पर आमादा : कुमारी सैलजा

मनरेगा को कमजोर करने के खिलाफ 11 जनवरी को हरियाणा भर में कांग्रेस एएम नाथ। चंडीगढ़/सिरसा/फतेहाबाद, 10 जनवरी : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सिरसा लोकसभा सांसद कुमारी...
article-image
पंजाब

शव 20 दिन बाद इटली से घर पहुंचा : इटली में दिल का दौरा पड़ने से हुई थी मौत

बरनाला :  बरनाला जिले के गांव महल खुर्द के युवक स्वर्ण सिंह की इटली में दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई थी। 20 दिन बाद रविवार को शव गांव लाया गया। वह...
article-image
पंजाब

हाकम थापर ने सूचना एवं जनसंपर्क विभाग जालंधर के उप निदेशक का पदभार संभाला

जालंधर/होशियारपुर/दलजीत अजनोहा ; जिला जनसंपर्क अधिकारी (डीपीआरओ) हाकम थापर ने पद पर पदोन्नति के बाद औपचारिक रूप से सूचना एवं जनसंपर्क विभाग जालंधर के उप निदेशक का पदभार संभाला। उन्होंने संयुक्त निदेशक मनविंदर सिंह...
Translate »
error: Content is protected !!