सोनू शाह हत्याकांड : तीन शूटरों को उम्रकैद, ऑफिस में घुसकर मारी थी गोलियां

by

चंडीगढ़ :  सोनू शाह हत्याकांड में शुक्रवार को तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई गई। सजा पाने वालों में शुभम, मंजीत और राजन उर्फ जाट शामिल हैं। यह तीनों ही वह शूटर थे जो सोनू शाह को मारने के लिए उसके ऑफिस में घुसे थे और गोलियां चलाई थी।

सोनू के बड़े भाई और इस केस के चश्मदीद गवाह प्रवीण शाह ने तीनों शूटरों की अदालत में शिनाख्त की थी, जिसके आधार पर आरोप साबित हुए। अदालत ने इस मामले के मुख्य आरोपित और गैगस्टर लाॅरेंस बिश्नोई समेत पांच आरोपितों को सबूतों के अभाव में बरी कर दिया था।

पुलिस का कहना था कि लाॅरेंस बिश्नोई के इशारे पर इन शूटरों ने सोनू शाह की हत्या की थी। हालांकि, उसके खिलाफ यह आरोप साबित नहीं हो सके थे। यह वारदात 28 सितंबर 2019 को हुई थी।

राजवीर सिंह उर्फ सोनू शाह शहर का नामी प्राॅपर्टी डीलर था। उसके भाई प्रवीण शाह की शिकायत पर केस दर्ज किया था। उसने पुलिस को बताया था कि रोज की तरफ उसका भाई अपने बुड़ैल स्थित अपने दफ्तर में गया। वहां उससे कुछ लोग मिलने आए थे।

प्रवीण ने कहा कि वह ऑफिस के बाहर खड़ा था। तभी उसने देखा कि कुछ लड़के साेनू के ऑफिस में हथियार लेकर घुसे और उन्होंने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। सोनू के सिर और शरीर के कई हिस्सों में गोलियां लगीं।

प्रवीण ने शोर मचाया तो वहां लोग इकट्ठा हो गए। इससे पहले ही शूटर मौका देखकर वहां से फरार हो गए। सोनू शाह को जीएमसीएच-32 ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया था।

इसके बाद पुलिस ने लॉरेंस बिश्ननाई, दीपक रंगा, अभिषेक उर्फ बंटी, राजू बसोदी, धर्मेंद्र, शुभम, मंजीत और राजन उर्फ जाट के खिलाफ केस दर्ज किया था। इनमें से तीनों शूटरों को छोड़कर बाकी पांच आरोपितों को कोर्ट ने बरी कर दिया था।

बरी होने वालों में दीपक रंगा का नाम कई बड़ी वारदातों में आ चुका है। चार साल पहले पंजाब इंटेलिजेंस हेडक्वार्टर की मोहाली स्थित बिल्डिंग में हुए आरपीजी अटैक मामले में भी रंगा आरोपित है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

22 महीनें में 25 हज़ार करोड़ का कर्ज है सुखविंदर सिंह सुक्खू की उपलब्धि – फिर से कांग्रेस का गारंटी कार्ड पढ़ें और अपने नेताओ के भाषण सुने मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

मुख्यमंत्री कह रहे हैं कि अब प्रदेश के लोग छोड़ दें विकास और गारंटियों के पूरे होने की आस एएम नाथ। शिमला :   पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

6 ड्रमों में लगभग एक हज़ार लीटर लाहन बरामद : नग्गर क्षेत्र के ऊपरी जंगलों में अवैध शराब विनिर्माण के ठिकानों से की बरामद

कुल्लू 11 दिसंबर :  उपायुक्त, आबकारी, जिला कुल्लू मनोज डोगरा ने बताया कि राज्य कर एवं आबकारी विभाग जिला कुल्लू के निरीक्षण दल द्वारा मंगलवार 10 दिसम्बर 2024 को नग्गर क्षेत्र के ऊपरी जंगलों...
article-image
पंजाब

सरकार के गलत निर्णय से सेंटर संचालक हो रहे हैं बदहाली का शिकार: दीपा

कोविड-19 के मद्देनजर सरकार द्वारा कोचिंग सेंटरों को बंद करने के निर्देश से: संचालकों में रोष गढ़शंकर – कोविड-19 की महामारी के मद्देनजर सरकार के निर्देशों से लगभग पिछला पूरा साल आईलेट्स कोचिंग सेंटर...
article-image
पंजाब , समाचार

व्रजा कोर ने ‘अपनी सेना को जानो’ प्रदर्शनी का आयोजन किया : उज्जवल भविष्य व देश सेवा के लिए भारतीय सेना में शामिल हो नौजवान: डिप्टी कमिश्नर

होशियारपुर : जालंधर स्थित व्रजा कोर के नेतृत्व में गणतंत्र दिवस महोत्सव संबंधी भारतीय सेना की ओर से तोपची पूर्व सैनिक सी.एस.डी कैंटीन कैंपिंग ग्राउंड मेें ‘अपनी सेना को जानो’ मिलेट्री इक्यूपमेंट प्रदर्शनी का...
Translate »
error: Content is protected !!