सोलन में 10 जुलाई को विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित

by

सोलन : हिमाचल प्रदेश विद्युत बोर्ड से प्राप्त जानकारी के अनुसार आवश्यक रखरखाव के दृष्टिगत 10 जुलाई, 2023 को सोलन के विभिन्न क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी अतिरिक्त अधीक्षण अभियंता सोलन राहुल वर्मा ने दी।
राहुल वर्मा ने कहा कि 10 जुलाई, 2023 को प्रातः 10.00 बजे से दोहपर 12.00 बजे तक तथा सांय 04.00 बजे से सांय 06.00 बजे तक चम्बाघाट चैक, फोरेस्ट कालोनी, करोल विहार, डीआईसी, बेर गांव, बेर पानी, औद्योगिक क्षेत्र, कुलजा उद्योग, एनआरसीएम, बेर खास, दामकड़ी, जौणाजी, सेर चिराग, कोटला, मशीवर, दयारग बुखार, रोमी बस्सी, हदेची, शेरपा रिसोर्ट, बालूघाटी, बायला, चेंजर, शिल्ली, फशकना, अश्वनी खड्ड, रिडिधार, कनाह बजनाल एवं आस-पास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
उन्होंने कहा कि मौसम खराब होने की स्थिति में अथवा किसी अन्य अपरिहार्य कारणों के दृष्टिगत निर्धारित तिथि व समय में बदलाव किया जा सकता है।उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

आशीष बुटेल ने ग्राम पंचायत नच्छीर में सुनी जन समस्याएं

पालमपुर, 04 जनवरी – पालमपुर के विधायक आशीष बुटेल ने शुक्रवार को ग्राम पंचायत नच्छीर के गांव सुरड़ में लोगों की समस्याएं सुनी।  विधायक ने लोगों की अधिकतर समस्याओं का मौके पर ही समाधान...
article-image
हिमाचल प्रदेश

रैत में 5 करोड़ से बनेगा श्री राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल भवन : केवल सिंह पठानिया

एफडीआर तकनीक से निर्माणाधीन रैत–झीरबल्ला सड़क कार्य का किया निरीक्षण एएम नाथ। शाहपुर, 6 जनवरी।  शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के रैत में प्रस्तावित श्री राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल भवन का निर्माण कार्य शीघ्र आरंभ किया...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

‘सेब सम्राट’ हरिमन शर्मा को मिला पद्मश्री अवार्ड : गर्म इलाकों में सेब की खेती कर रच दिया इतिहास

रोहित जसवाल।  बिलासपुर।  धारणा को जिला बिलासपुर के उपमंडल घुमारवीं के तहत गलासीं गांव निवासी हरिमन शर्मा ने बदल दिया कि  सेब के पौधे देखने हैं या फिर ताजे सेब का मजा लेना है...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पेट्रोल-डीजल – वाजिब कारणों पर प्रमाणित कंटेनरों में ले सकेंगे

रोहित जसवाल : ऊना, 3 फरवरी. ऊना जिले में लोग पेट्रोल पंपों से वाजिब कारणों पर पेट्रोल और डीजल प्रमाणित कंटेनरों में ले सकेंगे। पेट्रोल और डीजल की अवैध पैकेजिंग में बिक्री को लेकर...
Translate »
error: Content is protected !!