सोशल मीडिया पर कांग्रेस के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट से बवाल- शिमला में दो थानों में अलग अलह मामले दर्ज

by
एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, प्रदेश सरकार के मंत्रियों और कांग्रेस पार्टी के विरुद्ध सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने के मामले में शिमला शहर के दो थानों में दो अलग-अलग मामले दर्ज हुए हैं।  थाना सदर में कांग्रेस नेता सुरेश कुमार ने शिकायत दी कि दिनेश नाम के व्यक्ति ने इंटरनेट मीडिया पर कांग्रेस पार्टी के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी की है। उसने कांग्रेस को राजनीतिक दल नहीं बल्कि छिपा हुआ आतंकवादी मुस्लिम संगठन बताया।
सुरेश ने आरोप लगाया कि इस प्रकार की टिप्पणियां कांग्रेस पार्टी को बदनाम करने के इरादे से की गई हैं। दिनेश ने जानबूझकर अलग-अलग पोस्ट में ऐसी ही टिप्पणियां दोहराईं।  इससे न केवल पार्टी की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची बल्कि समाज में दुश्मनी और घृणा को बढ़ावा मिला। पुलिस अब इंटरनेट मीडिया पर फैलाई गई टिप्पणियों के डिजिटल प्रमाणों की जांच कर रही है।
वेब पोर्टल पर किए आपत्तिजनक पोस्ट : दूसरी ओर थाना छोटा शिमला में हिमाचल प्रदेश पुलिस अधीक्षक कार्यालय में डाक के माध्यम से प्राप्त शिकायत पर एफआईआर दर्ज की गई है। यह शिकायत पहली जनवरी 2025 को खुफिया विभाग और पुलिस कार्यालय के माध्यम से  प्राप्त हुई थी। शिकायत के अनुसार एक वेब पोर्टल पर मुख्यमंत्री और राज्य सरकार के अन्य मंत्रियों के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट और वीडियो अपलोड किए गए। इन पोस्ट को मुख्यमंत्री और अन्य मंत्रियों की छवि धूमिल करने की नीयत से बनाया बताया गया।
प्रारंभिक जांच में सामने आया कि इन पोस्ट में मुख्यमंत्री और सरकार की नीतियों को लेकर भ्रामक और अपमानजनक सामग्री अपलोड की गई थी। एसपी शिमला संजीव गांधी ने मंगलवार को बताया कि दोनों मामलों में एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

कट्टरपंथी विचारधारा से प्रभावित था जीदा बलास्ट का आरोपी छात्र : NIA अब करेगी जांच

बठिंडा । बठिंडा के जीदा गांव में एक घर में दो माह पहले हुए दो विस्फोटों के मामले की जांच अब एनआईए करेंगी। हाल ही में देश के विभिन्न हिस्सों में पकड़े गए आतंकिय़ों...
article-image
पंजाब

आतंकवाद पीड़ितों के बच्चों के लिए मेडिकल कॉलेजों में चार सीटें आरक्षित : डिप्टी कमिश्नर

होशियारपुर, 12 सितंबर :   भारत सरकार के गृह मंत्रालय की ओऱ से अकादमिक सत्र 2024-25 के दौरान केंद्रीय पूल से विभिन्न मेडिकल कॉलेजों में एम.बी.बी.एस की चार सीटें सभी राज्यों के आतंकवाद प्रभावित आम नागरिकों की...
article-image
पंजाब

8 पंजाब बटालियन एनसीसी फगवाड़ा द्वारा वार्षिक ट्रेनिंग कैंप खालसा कालेज में आज से

गढ़शंकर  : 8 पंजाब बटालियन एनसीसी फगवाड़ा द्वारा कमांडिंग अधिकारी कर्नल योगेश भार्दवाज के नेतृत्व में एनसीसी केडिट्स का 5 दिवसीय वार्षिक ट्रेनिंग कैंप बीएएम खालसा कालेज गढ़शंकर में 8 फरवरी से आरंभ किया...
article-image
पंजाब

विद्या देवी चैरिटेबल ट्रस्ट ने विद्यार्थियों को खेल सामग्री और कंप्यूटर किए भेंट

पढ़ाई के साथ खेल भी जरूरी, बच्चों के सर्वांगीण विकास में निभाते हैं अहम भूमिका : ऋषिपाल सिंह डडवाल गढ़शंकर, 17 अक्टूबर। विद्या देवी चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से विद्यार्थियों के शारीरिक और मानसिक...
Translate »
error: Content is protected !!