सौ फीसदी मतदान, सभी 52 मतदाताओं ने दिया वोट : विश्व की सबसे ऊंचाई पर स्थित मतदान केंद्र टशीगंग

by

शिमला : विश्व की सबसे ऊंचाई पर स्थित मतदान केंद्र टशीगंग के मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल करते हुए मिसाल कायम की है। टशीगंग में सौ फीसदी मतदान हुआ है, यहां कुल 52 मतदाता ही हैं। सभी ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। हिमाचल प्रदेश में 68 विधानसभा सीटों के लिए शनिवार को सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक वोट डाले गए। 7,881 मतदान केंद्रों में लोगों ने वोटिंग की। राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग ने दफ्तर पहुंचने से पहले मैहली में वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में मतदान किया। गर्ग ने कहा कि प्रदेश में कहीं से भी मतदान के दौरान फिलहाल गड़बड़ी की कोई शिकायत नहीं आई है। अतिरिक्त मुख्य चुनाव अधिकारी दलीप नेगी ने कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र में मतदान किया। चुनाव विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को बारी-बारी से मताधिकार के लिए भेजा जाता रहा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

पॉक्सो एक्ट मामला : चुराह के विधायक हंसराज को मिली जमानत, न्यायालय परिसर से भावुक होकर निकले

नाचन के विधायक से भी पूछताछ कर चुकी है पुलिस एएम नाथ। चम्बा :  हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के चुराह विधानसभा क्षेत्र के विधायक हंसराज को पॉक्सो एक्ट मामले में अदालत से जमानत...
article-image
हिमाचल प्रदेश

12वीं का प्रमाणपत्र निकला फर्जी, फार्मासिस्ट बर्खास्त : पुलिस में दर्ज करवाया मामला

रोहित भदसाली।  कुल्लू : 12वीं का फर्जी प्रमाणपत्र से नौकरी कर रहे पशुपालन विभाग ने एक फार्मासिस्ट की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं। आनी विधानसभा के पशु औषधालय वशांवल में यह फार्मासिस्ट तैनात...
article-image
हिमाचल प्रदेश

श्री राम मंदिर सूद सभा ने मुख्यमंत्री से भेेंट की : शिमला में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण भी दिया

शिमला :  श्री राम मंदिर, सूद सभा शिमला के प्रधान राजीव सूद व अन्य पदाधिकारियों ने आज यहां मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू से भेंट की और उन्हें अयोध्या में श्री राम मंदिर प्राण...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कसोल में घूमने आई दिल्ली की युवती के साथ छेड़छाड़ : आरोपी हरियाणा

कुल्लू। हिमाचल के कुल्लू स्थित मणिकर्ण घाटी के कसोल में घूमने पहुंची एक दिल्ली की युवती के साथ छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस को दिए बयान में युवती ने आरोप लगाया...
Translate »
error: Content is protected !!