पालमपुर मामले में CM सुक्खू बोले घायल हुई छात्रा के इलाज का खर्च उठाएगी सरकार : काॅलेज छात्रा पर दराट से हमला करने की घटना पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने जताया दुख

by
एएम नाथ। ​शिमला :   हिमाचल प्रदेश के पालमपुर में काॅलेज छात्रा पर दराट से हमला करने की घटना पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने दुख जताया है। एक दिन के प्रवास के बाद सोमवार को धर्मशाला रवाना होने से पहले पत्रकारों से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार घायल छात्र के इलाज का खर्च वहन करेगी। शनिवार को पालमपुर के न्यू बस स्टैंड में नगरोटा बगवां निवासी सुमित कुमार ने छात्रा पर दराट से वार कर दिया था।
पुलिस ने शनिवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। इसके बावजूद लोगों का गुस्सा कम नहीं हो रहा है। जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री जानलेवा हमले के पीड़ित के घर जाकर परिजनों से मुलाकात कर सकते हैंl गंभीर रूप से घायल छात्रा का इलाज पीजीआई में चल रहा है। उन्होंने आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की। गुस्साए लोगों को देखते हुए थाने का दरवाजा बंद कर दिया गया और बाहर स्पेशल कमांडो तैनात कर दिए गए। इस घटना के बाद लोगों में काफी गुस्सा है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

HP यूनिवर्सिटी : एमए संस्कृत के पेपर में डाल दिए दूसरे विषय के सवाल : प्रश्न पत्र देख चकराया माथा

शिमला : हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की ओर से बुधवार को करवाई एमए संस्कृत के पहले सत्र की परीक्षा में आए प्रश्नपत्र को देखकर छात्र दंग रह गए। परीक्षार्थियों का दावा है कि प्रश्नपत्र में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डोगरावाला की हर्षिता ने 10वीं में हासिल किए 94 प्रतिशत अंक, क्षेत्र का नाम किया रोशन

बद्दी 10मई (तारा) : ग्राम पंचायत भटौली कला के अंतर्गत पड़ते गांव डोगरावाला की होनहार छात्रा हर्षिता ने दसवीं की मेडिकल परीक्षा में 94 प्रतिशत अंक हासिल कर अपने परिवार तथा पूरे क्षेत्र का...
हिमाचल प्रदेश

रक्षा पेन्शनर एवं पारिवारिक पेन्शनर शीघ्र सुनिश्चित करें वार्षिक पहचान

ऊना  – रक्षा पेन्शन संवितरण कार्यालय ऊना के माध्यम से पेंशन प्राप्त करने वाले रक्षा पेन्शनर एवं पारिवारिक पेन्शनर जल्द से जल्द अपने बैंक के माध्यम से वार्षिक पहचान सुनिश्चित कर लें। यह जानकारी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पंजाब में जीरो FIR हुई दर्ज : पूर्व सीएम और सांसद चन्नी ने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुक्खू से फ़ोन पर की बात, स्पेनिश दंपति की डलहौजी में साथ मारपीट के मामले में

चंडीगढ़ :   पंजाब मूल के स्पेनिश दंपति को हिमाचल के डलहौजी इलाके में कुछ दिन पहले पार्किंग के ठेकेदार ने अपने कारिंदों के साथ मारपीट कर बुरी तरह से जख्मी कर दिया था। इस...
Translate »
error: Content is protected !!