स्कूल आफ इमीनेंस गढ़शंकर में आयोजित दो दिवसीय सेमिनार संपन्न 

by

गढ़शंकर, 19 जुलाई : स्कूल आफ  इमीनेंस गढ़शंकर में एससीईआरटी पंजाब के दिशा निर्देशानुसार जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती ललिता अरोड़ा के नेतृत्व में तथा ब्लॉक नोडल अधिकारी गढ़शंकर-1 श्रीमती सीमा रानी की अगवाई में ब्लॉकगढ़शंकर एक तथा दो के हाई तथा सीनियर सेकेंडरी स्कूलों के 45 अध्यापकों का दो दिवसीय युद्ध नशियां विरुद्ध संबंधी सेमिनार संपन्न हुआ। इस मौके वक्ताओं ने अपने विचार सांझा किये और पंजाब के सरकारी स्कूलों में इस नशे की अलामत से बच्चों को बचाने के लिए आवश्यक प्रयास करने का अहद लिया। इस मौके डॉक्टर दीपक बस्सी मेडिकल अधिकारी पीएचसी पोसी ने नशों को सेवन करने के कारण, पहचान तथा इससे नौजवानों और बच्चों को बचाने संबंधी और नशा छुड़ाओ केंद्रों  तथा इस संबंध में सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों संबंधी विस्तृत जानकारी दी। इस मौके प्रिंसिपल सीमा बुद्धि राजा ने भी अपने विचार पेश किए। बीआरसी हरपाल सहोता, राम सरूप, अनुपम शर्मा तथा भाग सिंह ने समूह अध्यापकों को विभाग द्वारा जारी निर्देशों अनुसार ट्रेनिंग की गतिविधियां करवाईं।

फोटो कैप्शन:
 सेमिनार दौरान मुख्य वक्ता डॉ दीपक बस्सी का सम्मान करते प्रिंसिपल सीमा रानी व समूह बीआरसी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

शिक्षा मंत्री के गांव गंभीरपुर में मिड-डे मील वर्करों की राज्य स्तरीय रैली के लिए गढ़शंकर से जत्था रवाना

  गढ़शंकर – गढ़शंकर से बड़ी संख्या में मिड-डे वर्कर अपनी मांगों को मनवाने के लिए  डीएमएफ नेता हंस राज, सतपाल केलर, गुरमेल सिंह और मिड-डे मील नेता बलविंदर कौर लागिया, कमलजीत कौर बसियाला,...
article-image
पंजाब

गाजा में इजरायल द्वारा फिलिस्तीनियों के खिलाफ किए जा रहे नरसंहार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन 

गढ़शंकर, 21 अगस्त : गाजा में इजरायल द्वारा किए जा रहे नरसंहार के खिलाफ वैश्विक स्तर पर एकजुटता व्यक्त करने के आह्वान के अनुरूप, क्षेत्र के लोकतांत्रिक संगठनों ने आज गढ़शंकर के गांधी पार्क...
article-image
पंजाब

5 बजे नए मंत्री लेंगे शपथ : अमन अरोड़ा, अनमोल गगन मान,डा. इंद्रबीर निज्झर, चेतन सिंह जौड़ामाजरा, फौजा सिंह सरारी

सोमवार को पंजाब मंत्रिमंडल का विस्तार चंडीगढ़ : पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार का सोमवार को मंत्रिमंडल में विस्तार किया जाएगा। नए मंत्रियों को सायं पांच बजे राजभवन में शपथ दिलाई जाएगी।...
article-image
पंजाब

केंद्र सरकार का बड़ा फैसला : गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को अब पंजाब समेत देश के किसी भी राज्य की कोर्ट में फिजिकल रूप से पेश नहीं किया जा सकेगा

नई दिल्ली : केंद्र सरकार की तरफ से कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है। गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को अब पंजाब समेत देश के किसी भी राज्य की कोर्ट में...
Translate »
error: Content is protected !!