स्कूल में शिक्षकों की जनगणना ड्यूटी का ग्रामीणों ने किया विरोध, भवन निर्माण की उठाई मांग

by

पट्टा मेहलोग, 8 जून (तारा) :;शिक्षा खंड पट्टा मेहलोग के तहत राजकीय माध्यमिक विद्यालय शेरला में सोमवार को स्कूल प्रबंधन समिति की बैठक का आयोजन अध्यक्ष पूजा देवी की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में ग्रामीणों ने स्कूल शिक्षकों की सेवाएं जनगणना कार्य में लगाए जाने का विरोध जताया।

बैठक में कहा गया कि राजकीय माध्यमिक विद्यालय शेरला में कार्यरत दो अध्यापकों में से एक को तबादले के बाद दूसरे अध्यापक को जनगणना ड्यूटी में लगा दिया गया है, जिससे स्कूल में केवल एक ही शिक्षक बचा है। ग्रामीणों का कहना है कि इससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है और स्कूल का संचालन भी मुश्किल हो गया है।
ग्रामीण श्रवण कुमार सेहजल ने बताया कि पिछले वर्ष भारी बारिश के कारण राजकीय प्राथमिक पाठशाला का भवन मलबे की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गया था। इसके बाद गांव के एक नागरिक ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए स्कूल भवन निर्माण के लिए पांच बिस्वा भूमि दान में दी। बावजूद इसके, एक वर्ष बीत जाने के बाद भी नए भवन निर्माण का कार्य शुरू नहीं हो पाया है।
बैठक में यह भी बताया गया कि बरसात के दिनों में गांव को जोड़ने वाली सड़कें क्षतिग्रस्त हो जाती हैं और कई बार यातायात पूरी तरह बंद हो जाता है। लोक निर्माण विभाग द्वारा अभी तक स्थायी समाधान नहीं किया गया है।
ग्रामीणों ने कहा कि मूलभूत सुविधाओं की कमी के कारण गांव के करीब 50 प्रतिशत लोग अपने बच्चों को शहरों में किराये के मकानों में रखकर पढ़ाने को मजबूर हैं।
स्कूल प्रबंधन समिति और ग्रामीणों ने सरकार व संबंधित विभागों से मांग की है कि स्कूल भवन निर्माण कार्य जल्द शुरू किया जाए तथा शिक्षकों को जनगणना ड्यूटी से मुक्त रखा जाए, ताकि बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

तपोवन न केवल प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण बल्कि एक आध्यात्मिक स्थल : कुलदीप सिंह पठानिया

तपोवन विधानसभा परिसर पर्यटकों के लिए खुला हिमाचल विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने दिखाई हरी झंडी एएम नाथ। धर्मशाला :  विधानसभा अध्यक्ष श्री कुलदीप सिंह पठानिया ने आज तपोवन स्थित हिमाचल प्रदेश विधानसभा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने आपदा प्रभावित भेड़पालकों को वितरित की राहत राशि

गगाहर-दरमाड़ी संपर्क मार्ग के उन्नयन कार्यों को शुरू करने के दिए निर्देश एएम नाथ। चुवाड़ी : हिमाचल विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने आज भटियात विधानसभा क्षेत्र के तहत ग्राम पंचायत रायपुर के अंतर्गत...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश सरकार खेलों व खिलाड़ियों के विकास पर दे रही जोर : रोहित ठाकुर

एएम नाथ । शिमला : शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने मंगलवार को शिमला जिला के जुब्बल उपमंडल के शुराचली क्षेत्र के ढाडी में नवयुवक मण्डल ढाडी द्वारा आयोजित विकेश पनाटू मेमोरियल वॉलीबाल प्रतियोगिता का...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शिमला मस्जिद को लेकर प्रदर्शन पर CM सुखविंदर सुक्खू की प्रतिक्रिया, बोले- भारत एक धर्मनिरपेक्ष राज्य है. यहां सभी धर्मों का सम्मान है. भावना में बहकर किसी तरह की घटनाएं नहीं होनी चाहिए

एएम नाथ।  शिमला :  हिमाचल प्रदेश के शिमला में संजौली मस्जिद विवाद को लेकर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने कहा है कि भारत एक धर्मनिरपेक्ष राज्य है. यहां सभी धर्मों...
Translate »
error: Content is protected !!