स्कूल शिक्षा विभाग को मिड-डे-मील के रसोइयों के वेतन संबंधी कमेटी बनाने के वित्त मंत्री चीमा ने दिए निर्देश

by

चंडीगढ़ : पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने मिड-डे-मील कुक्ज़ यूनियनों के प्रतिनिधियों के साथ मीटिंग के दौरान स्कूल शिक्षा विभाग को हिदायत की कि वह शिक्षा और वित्त विभागों के अधिकारियों और यूनियन के प्रतिनिधियों की शमूलियत वाली कमेटी बनाएँ, जो मिड-डे-मील के रसोइयों के वेतन से सम्बन्धित अलग-अलग पहलुओं संबंधी अध्ययन करके अपनी रिपोर्ट पेश करें, जिससे उनके वेतन में वृद्धि करने संबंधी फ़ैसला जल्द से जल्द लिया जा सके।

सुखदायक माहौल में हुई इस मीटिंग के दौरान वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने मिड-डे-मील कुक्ज़ यूनियनों द्वारा उठाई गई माँगों संबंधी विस्तार में चर्चा की। वित्त मंत्री ने स्कूल शिक्षा विभाग को बैंकों या बीमा कंपनियों के साथ सलाह-मश्वरा करके एक बीमा पॉलिसी तैयार करने के निर्देश दिए, जो मिड-डे-मील के रसोइयों को स्वास्थ्य और जीवन बीमा दोनों मुहैया करवा सकें।

वित्त मंत्री ने शिक्षा विभाग को मिड-डे-मील के लिए रसोइयों की नियुक्ति संबंधी स्कूल प्रबंधक कमेटियों को दिशा-निर्देश जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इन दिशा-निर्देशों में उन रसोइयों को पहल दी जाये जिनके पास इस योजना के अंतर्गत पहले काम का तजुर्बा है। उन्होंने कहा कि इसका सीधा लाभ उन मिड-डे-मील रसोइयों को होगा जिनको विवाह या किसी अन्य ठोस कारणों से स्कूल बदलना पड़ता है। उन्होंने कहा कि मतदान के दौरान इन रसोइयों का चुनाव के दौरान ड्यूटियाँ लगाने की सूरत में भुगतान सीधा इनके खातों में सुनिश्चित बनाने के लिए भी स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा चुनाव आयोग को पत्र लिखा जाये।

रसोइयों के छुट्टी पर चले जाने की सूरत में मिड-डे-मील तैयार करने में आ रही मुश्किलों के समाधान के लिए वित्त मंत्री ने शिक्षा विभाग को हिदायत की कि ऐसी स्थिति में स्कूल कमेटियों के पास मौजूद फंडों से दिहाड़ी और रसोइयों का प्रबंध करने की संभावनाओं का पता लगाया जाये। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा मिड-डे-मील रसोइयों के लिए ऐपरन, टोपी, दस्ताने आदि का प्रबंध करने के लिए भी जल्द से जल्द अपेक्षित कार्यवाही की जाये।

मीटिंग में सचिव, स्कूल शिक्षा कमल किशोर यादव, विशेष सचिव-कम-डायरैक्टर जनरल, स्कूल शिक्षा विनय बुबलानी, और विभिन्न मिड-डे-मील कुक्ज़ यूनियनों के नेताओं में करमचन्द चिंडालिया, सुखदेव राम शर्मा घोलिया, हरजिन्दर कौर, प्रवीन शर्मा, प्रवीन बाला और लखविन्दर कौर उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सांसद मनीष तिवारी का सम्मान : बंगा – गढ़शंकर – श्री आनंदपुर साहिब सड़क मंजूर करवाने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया सम्मानित

गढ़शंकार :  आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता पंकज कृपाल एडवोकेट के नेतृत्व में श्री आनंदपुर साहिब लोकसभा क्षेत्र से सांसद मनीष तिवारी का स्थानीय विश्राम गृह में पहुँचने पर भव्य स्वागत किया|...
पंजाब

FCI घोटाला…. सीबीआई कोर्ट ने 9 अधिकारी ओर 8 राइस मिलर को 6 महीने से 3 वर्ष तक की सजा

मोहाली :  भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) से हुए घोटाले से जुड़े 25 वर्ष पुराने दो मामलों में मोहाली स्थित सीबीआई की विशेष अदालत ने 17 आरोपितों को छह माह से तीन वर्ष तक की...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ये मौतें नहीं, कत्ल है …हत्यारों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा : सीएम मान ….पीड़ित परिवारों को 10 लाख का मुआवजा देने का एलान

मजीठा :  पंजाब के मजीठा विधानसभा क्षेत्र के गांवों में जहरीली शराब से 17 लोगों की मौत हो गई। यह पंजाब में तीन साल में चौथी बड़ी जहरीली शराब त्रासदी है। मुख्यमंत्री भगवत सिंह...
article-image
पंजाब

जिला कानूनी सेवा अथॉरिटी की ओर से विशेष लोक अदालत का आयोजन, 76 मामलों का मौके पर निपटारा

होशियारपुर, 18 जुलाई: सीजेएम-कम-सचिव ज़िला कानूनी सेवा अथॉरिटी नीरज गोयल ने जानकारी देते हुए बताया कि पंजाब राज्य कानूनी सेवा अथॉरिटी के दिशा-निर्देशों के अनुसार आज जिला कानूनी सेवा अथॉरिटी की ओर से जिले...
Translate »
error: Content is protected !!