स्टार्ट-अप को दी जाएगी पांच लाख रुपये की फंडिंग …स्टार्ट-अप एंड स्टूडेंट इनोवेशन पॉलिसी से युवाओं के स्टार्टअप को मिलेगा बढ़ावा: राजेश धर्माणी

by

नगर एवं ग्राम नियोजन मंत्री राजेश धर्माणी ने आज यहां हिमुडा की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि युवाओं के स्टार्ट-अप को हिमुडा स्टार्ट-अप एंड स्टूडेंट इनोवेशन पॉलिसी के तहत प्रोत्साहित किया जाएगा। इस नीति के तहत हिमुडा द्वारा एक वर्ष के लिए 25 लाख रुपये के स्टार्ट-अप फंड का प्रावधान किया गया है और युवाओं के स्टार्ट-अप को प्रति प्रस्ताव 5 लाख रुपये की फंडिंग दी जाएगी। नीति का उद्देश्य प्रदेश में नवाचार और स्टार्ट-अप को बढ़ावा देने के लिए एक मजबूत पारिस्थितिकीय तंत्र का निर्माण करना है। इससे आर्थिक विकास को गति मिलेगी और रोजगार के अवसर सृजित होंगे। यह नीति प्रदेश में जीवन्त स्टार्ट-अप इको सिस्टम को आकार देने में भी महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

May be an image of studying and text
श्री धर्माणी ने कहा कि सतत विकास के लक्ष्य के साथ-साथ प्रदेश में सुनियोजित विकास परियोजनाओं को बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने हिमुडा को क्रियान्वित की जा रही परियोजनाओं को समयबद्ध पूर्ण करने के लिए कहा।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में पर्यटन की अपार संभावनाओं के दृष्टिगत जिला कांगड़ा के नरघोटा में पर्यटन गांव का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने प्रदेश की पर्यटन संभावनाओं को विस्तार प्रदान करने के दृष्टिगत हिमुडा को आध्यात्मिक नगर क्षेत्र परियोजनाओं की संभावनाएं तलाशने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हिमाचल को सूचना प्रौद्योगिकी केंद्र के रूप में भी विकसित किया जा रहा है। इसके दृष्टिगत आइटी टाउनशिप परियोजनाओं पर भी कार्य किया जाना चाहिए। उन्होंने शिमला शहर में भीड़-भाड़ कम करने के लिए जाठिया देवी में निर्मित की जा रही माउंटेन सिटी परियोजना की भी समीक्षा की।
बैठक में निजी भागीदारों के साथ रियल इस्टेट परियोजनाओं पर भी विचार-विमर्श किया गया। हिमुडा द्वारा लम्बे समय से गैर-क्रियाशील पदों का युक्तिकरण किया गया है। इसके अतिरिक्त हिमुडा की कार्य प्रणाली को प्रभावशाली बनाने के लिए विभिन्न श्रेणियों के 46 पदों को भी सृजित किया गया है।
बैठक में हिमुडा के उपाध्यक्ष यशवन्त छाजटा, मुख्य सचिव संजय गुप्ता, हिमुडा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं सचिव डॉ. सुरेन्द्र कुमार वशिष्ठ और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

डमटाल में 10.49 ग्राम चिटटा के साथ महिला गिरफ्तार

नूरपुर पुलिस की नशा माफिया के खिलाफ एक और सफलता एएम नाथ। नूरपुर :  पुलिस जिला नूरपुर द्धारा नशे के विरुद्ध चलाये गये अभियान के अन्तर्गत नशा माफिया के खिलाफ बडी कार्यवाही अमल में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रारंभिक अवस्था में सही पोषण से मजबूत होती है बच्चे के सर्वांगीण विकास की नींव

पोषण भी, पढ़ाई भी’ विषय पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न एएम नाथ। चम्बा : बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय मैहला द्वारा दूसरे बैच का पोषण अभियान के अंतर्गत ‘पोषण भी, पढ़ाई भी’...
article-image
हिमाचल प्रदेश

वर्धमान कंपनी ने लगाया रक्तदान शिविर : शिविर में 122 कामगारों ने किया रक्तदान

कंपनी के प्रेजीडेंट एंड डायरेक्टर प्रभारी आईएमजेएस सिद्धू ने किया शुभारंभ बद्दी, 11 फरवरी (तारा) : बद्दी की सबसे बड़ी धागा मिल वर्धमान ने रोटरी ब्लड बैंक चंडीगढ़ के सहयोग से रक्तदान शिविर लगाया।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हस्तशिल्प और हथकरघा उत्पादों को बढ़ावा देने की आवश्यकताः उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान

एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश राज्य हस्तशिल्प और हथकरघा निगम लिमिटेड के निदेशक मंडल की 194वीं बैठक की अध्यक्षता करते हुए उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने अधिकारियों को राज्य के हस्तशिल्प और हथकरघा...
Translate »
error: Content is protected !!