स्तनपान के महत्व को लेकर आशा वर्कर कर रहीं डोर टू डोर जागरुक

by

गढ़शंकर : 3 अगस्त:
प्राइमरी हेल्थ सैंटर पोसी के सीनियर मैडिकल अधिकारी डा. रघुवीर सिंह की अगुवाई में सभी सब सैंटर व हेल्थ वैलनेस सैंटरों पर 1 तथा 7 अगस्त तक विश्व स्तनपान/मां के दूध के महत्व संबंधी जागरुकता सैमीनार किए जा रहे हैं। डा. रघुवीर सिंह ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग आम जनता के स्वास्थ्य स्तर को और ऊंचा उठाने के प्रति पूरी तरह से सक्रिय है। उन्होंने बताया कि स्तनपान/मां का दूध बच्चे के लिए परमात्मा की तरफ से बहुत बड़ी बख्शीश है। जिसका कोई विकल्प नहीं है। पहले 6 महीने तो केवल मां का दूध बच्चे के लिए संपूर्ण खुराक है। पहला पीला गाढ़ा दूध बच्चे में बीमारियों से बचने का सुरक्षा कवच का कार्य करता है। उन्होंने उपस्थित माताओं को अपील की कि वह अपने बच्चे को तंदुरुस्त रखने के लिए मां का दूध जरुर पिलाएं। मां के दूध की तुलना किसी भी गैर कुदरती खुराक से नहीं की जा सकती। जो माताएं बच्चे को अपना दूध पिलाती हैं, उनके बच्चे बहुत कम बीमार होते हैं।
उन्होंने कहा कि अपना दूध पिलाने वाली माताएं बहुत सी बीमारियां जैसे ब्रेस्ट एवं बच्चेदानी के कैंसर आदि से बच जाती हैं। इस जागरुकता सप्ताह के दौरान आशा वर्कर घर-घर जाकर इस संबंधी जागरुक कर रही हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

धर्मेंद्र ने पंजाबी ठाठ से अंडरवर्ल्ड को धमकाया था…और कहा था पंगा मत लेना, एक इशारा पर ट्रक भर-भरकर लोग आ जाएंगे

बॉलीवुड के धाकड़ हीरो धर्मेंद्र को ‘ही-मैन’ का खिताब यूं ही नहीं मिला। पर्दे पर वे हमेशा बेईमानों को धूल चटाते नजर आते थे, लेकिन असल जिंदगी में भी उनकी हिम्मत की मिसालें कायम...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

किरण खेर का चंडीगढ़ से टिकट कटा, भाजपा ने संजय टंडन उतारा मैदान में : कांग्रेस में पवन बंसल और मनीष तिवारी के बीच घमासान चल रहा टिकट को लेकर

चंडीगढ़ ,10 अप्रैल : भाजपा ने चंडीगढ़ की लोकसभा सीट से दो बार की मौजूदा सांसद किरण खेर का टिकट काट दिया है। यह टिकट काटने का फैसला किरण के प्रति एंटी-इन्कमबेंसी को देखते...
article-image
दिल्ली , पंजाब

2 धमाकों पर सियासत तेज : हरदीप सिंह पुरी ने पंजाब सीएम भगवंत मान के बयान को बताया दुर्भाग्यपूर्ण

नई दिल्ली :  केद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बुधवार को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा राज्य में हुए दो धमाकों के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को जिम्मेदार ठहराने के आरोपों की...
Translate »
error: Content is protected !!