स्तन कैंसर के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय दिवस पर जागरूकता कार्यशाला आयोजित : महिलाओं से संबंधित रोगों के प्रभावी नियंत्रण के लिए स्वस्थ जीवन शैली अपनाना बेहद जरूरी- DC अपूर्व देवगन

by

चंबा,19 अक्टूबर : उपायुक्त एवं अध्यक्ष जिला रेड क्रॉस सोसाइटी अपूर्व देवगन ने कहा कि वर्तमान परिदृश्य को देखते हुए महिलाओं को विभिन्न रोगों के प्रभावी नियंत्रण के लिए स्वस्थ जीवन शैली अपनाना बेहद जरूरी है। यह बात आज उन्होंने बचत भवन में स्तन कैंसर के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय दिवस के अवसर पर आयोजित जागरूकता कार्यशाला की अध्यक्षता करते हुए कही।
उपायुक्त ने कहा कि स्वस्थ जीवन शैली से स्तन कैंसर और अन्य प्रकार की बीमारियों से बचने के लिए भी बड़ी अहम है। उन्होंने कहा कि जागरूकता कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य किशोरियों और महिलाओं को स्तन कैंसर के लक्षण और प्रभावी नियंत्रण के प्रति जागरूक करना है ताकि वे अपने आसपास के क्षेत्र की महिलाएं और किशोरियों को भी इस बीमारी के प्रति सजग रहने के लिए जागरुक कर सके। उन्होंने कहा कि स्तन कैंसर के लक्षणों की स्वंय पहचान करना बेहद जरूरी है ताकि समय पर उपचार लिया जा सके। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे ताकि आम जन तक जानकारी पहुंच सके।
जिला रेड क्रॉस सोसाइटी के सौजन्य से आयोजित जागरूकता कार्यशाला में स्कूली छात्राओं और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
कार्यशाला में पंडित जवाहरलाल नेहरू राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय चंबा से डॉ प्रियांशी और साक्षी ने उपस्थित छात्राओं और महिलाओं को स्तन कैंसर के लक्षण, कारणों, समय पर जांच और उपचार की विस्तृत जानकारी दी।
कार्यशाला के दौरान राजकीय बालिका वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चंबा की तीन छात्रों ने भी स्तन कैंसर पर अपने विचार रखें।
इसके अतिरिक्त आयुर्वेदिक डॉ. ज्योति पुरी ने भी स्तन कैंसर के बचाव को लेकर महत्वपूर्ण जानकारियां सांझा की।
सचिव जिला रेड क्रॉस सोसाइटी नीना सहगल ने आए हुए प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए कहा कि अध्यक्ष अस्पताल कल्याण अनुभाग रेड क्रॉस सोसाइटी श्वेता देवगन का कार्यशाला के सफल आयोजन के लिए दिए गए सुझावों के लिए भी आभार व्यक्त किया।
कार्यशाला में मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के जनसंचार अधिकारी सीआर ठाकुर, महिला एवं बाल विकास विभाग से सुपरवाइजर सीमा देवी सहित आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और स्कूली छात्राएं उपस्थित रहीं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

एंबुलेंस 108-102 कर्मियों पर हड़ताल से पहले प्रशासन सख्त, एस्मा लागू

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश में 108 नेशनल एंबुलेंस सेवा और 102 जननी एक्सप्रेस सेवा को लेकर पैदा हुए संकट के बीच प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। 25 दिसंबर की रात 8...
हिमाचल प्रदेश

जल शक्ति विभाग चम्बा में पैरा पंप ऑपरेटर, पैरा फिटर एवं मल्टीपर्पज वर्कर्स के 30 पदों पर भर्ती

इच्छुक अभ्यार्थी 15 जुलाई तक करें आवेदन एएम नाथ। चम्बा :  जल शक्ति विभाग, चम्बा मंडल में विभिन्न जलापूर्ति एवं सीवरेज योजनाओं के संचालन एवं रखरखाव के लिए पैरा पंप ऑपरेटर, पैरा फिटर एवं...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सात पोलिंग बूथों पर मतदाताओं ने मतदान का बहिष्कार : कारण लोगों ने मूलभूत सुविधाएं न मिलना बताया, पोलिंग पार्टी को खाली ईवीएम लेकर लौटना पड़ा

एएम नाथ। चंबा। मतदान के दौरान जिला चंबा के चार विधानसभा क्षेत्रों चंबा सदर, डलहौजी, भरमौर व तीसा के तहत आने वाले सात पोलिंग बूथों पर मतदाताओं ने मतदान का बहिष्कार कर दिया। इसका...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एचआरटीसी के 87 रूटों को 573 आवेदन : सरकार ने 168 और रूटों को सरेंडर करने की अनुमति दे दी – 275 रूट पर नहीं चलेंगी एचआरटीसी बसें

रोहित भदसाली।  शिमला :   एचआरटीसी द्वारा सरेंडर किए गए रूटों को हासिल करने में निजी बस ऑपरेटर अच्छी दिलचस्पी दिखा रहे हैं। इनका काफी ज्यादा रूझान इसमें सामने आया है। प्राइवेट ऑपरेटरों ने सरेंडर...
Translate »
error: Content is protected !!